चुनाव समाचार
- rajasthan
- elections
- madhya pradesh
- elections
- elections
- elections
Madhya Pradesh: सनातनी और सहानुभूति कार्ड खेल रहे दिग्विजय, मतदाताओं को पत्र लिखकर की भावुक अपील
elections- elections
- elections
- elections
गंगा नदी इस क्षेत्र से होकर गुजरती है। धमौन की छाता होली और निषादों की तीर्थ स्थली बाबा अमरसिंह स्थान राष्ट्रीय पहचान देते हैं। यह इलाका सब्जियों एवं मसालों के साथ-साथ तंबाकू की खेती के लिए भी जाना जाता है। भाजपा के नेता नित्यानंद राय यहां का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2014 से पहले समता पार्टी, जदयू और राजद के प्रत्याशी यहां से जीतते रहे हैं। पहले यह क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। यह क्षेत्र जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रही। लेकिन, वे यहां से नहीं जीत पाए। विधानसभा क्षेत्र और डेमोग्राफी यह छह विधानसभा क्षेत्रों उजियारपुर, सरायरंजन, मोरवा, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर और वैशाली जिले के पातेपुर से मिलकर बना है। विधानसभावार आकलन के आधार पर एनडीए और महागठबंधन की बराबरी की टक्कर दिखती है। इस लोकसभा क्षेत्र की औसत साक्षरता दर 60 फीसद है। यहां वोटरों की संख्या 15 लाख 69 हजार 392 है। बड़ी घटनाएं, विकास और मुद्दे नरघोघी मठ से करोड़ों रुपये के मूल्य की मूर्ति की चोरी और कटिहार मेडिकल कॉलेज के छात्र सहित इसमें शामिल अन्य अपराधियों की मूर्ति के साथ गिरफ्तारी। नरघोघी मठ की जमीन पर श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद राशि भी आवंटित कर दी गई है। हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर दोहरीकरण को स्वीकृति मिल गई। पटौरी इलाके में नया फीडर लगा है। कृषि प्रधान क्षेत्र की उपेक्षा लोगों को खटकती है। पहले यह तंबाकू उत्पादन क्षेत्र था। बाद में सब्जी की खेती होने लगी। लेकिन, कृषि आधारित उद्योग-धंधे स्थापित नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। पिछले चुनाव में भी यह मुद्दा हावी था। उजियारपुर की खास बातें उजियारपुर निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह लोकसभा सीट 2002 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आई। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। उजियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। यह क्षेत्र ब्लॉक मुख्यालय होने के साथ ही समस्तीपुर जिले का हिस्सा है। यह क्षेत्र गंगा, बूढ़ी गण्डक नदी और बागमती नदियों से घिरा हुआ है। रामजानकी मंदिर यहां लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। राजेंद्र कृषि विश्वाविद्यालय, आचार्य नरेन्द्रदेव महाविद्यालय यहां के प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं।
उजियारपुर, बिहार के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :543906
- वोट %60
- पुरुष मतदाता860948
- महिला मतदाता751293
- कुल मतदाता1612300
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट266628
- हार का अंतर277278
LIVE अपडेट
राजनीतिनामा
Amit Shah: तेलंगाना के लिए भाजपा का प्लान तैयार, शाह ने समझाया आरक्षण की नीति पर कैसे होगा काम
politics- politics
- politics
- politics
- gujarat
- politics
रिजल्ट
- पार्टीरिजल्टवोट %
- बीजेपी6277
- बीएसपी1012
- अन्य810
- महिला मतदाता67,055,997
- पुरुष मतदाता79,070,809
- कुल मतदाता146,126,806