मुंबई इंडियंस, पहली पारी
रमनदीप सिंह
(14 | 6)*
जसप्रीत बुमराह
(0 | 4)
फ़ज़ल हक़
(4|0|31|0)
19.76
19.6: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, छक्का!!! इसी के साथ हैदराबाद ने मुंबई को 3 रनों से शिकस्त दी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मिड विकेट बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
19.60
19.5: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका| मुंबई को अब जीत के लिए 1 गेंद पर 10 रन चाहिए|
19.54
19.4: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, चौका! अब 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार| छोटी गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से चौका मिल गया|
19.42
19.3: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया| मुंबई को जीत के लिए 3 गेंद पर 14 रन चाहिए|
19.32
19.2: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| दो रन मिल गया| मुंबई को जीत के लिए 4 गेंद पर 16 रन चाहिए|
19.20
19.1: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.10
19.1: रमनदीप सिंह को फ़ज़ल हक़, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19 ओवर की समाप्ति : 176 रन | मुंबई इंडियंस : 176/7 | रन रेट : 9.26
18.60
18.6: जसप्रीत बुमराह को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| 6 गेंद पर अब 19 रन चाहिए|
18.50
18.5: जसप्रीत बुमराह को भुवनेश्वर कुमार, प्ले एंड मिस!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
18.40
18.4: जसप्रीत बुमराह को भुवनेश्वर कुमार, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.30
18.3: जसप्रीत बुमराह को भुवनेश्वर कुमार, पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट खेला| रन नहीं मिल सका
18.20
18.2: संजय यादव को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! कैच आउट!! कॉट सब जगदीश सुचित बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया| हवा में मार बैठे लेकिन दूरी हासिल नहीं हो पाई| फील्डर वहां डीप में तैनात जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 175/7 मुंबई|
18.10
18.1: संजय यादव को भुवनेश्वर कुमार, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18 ओवर की समाप्ति : 175 रन | मुंबई इंडियंस : 175/6 | रन रेट : 9.72
17.80
17.6: टिम डेविड को टी नटराजन, आउट!!! रन आउट!!! सिंगल लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते हुए टिम डेविड यहाँ पर!!! गेम चेंजिंग मोमेंट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंदबाज़ के बाँए हाथ को लगकर स्टंप्स के पास गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसी बीच रन लेने का मन बनाया| टी नटराजन ने इसी बीच भागकर गेंद को उठाया और बोलिंग एंड के स्टंप्स पर गेंद को लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए और पवेलियन की ओर लौट गए| 175/6 मुंबई, अब जीत के लिए 12 गेंद पर 19 रन चाहिए|
17.76
17.5: टिम डेविड को टी नटराजन, हैट्रिक छक्का! वाह डेविड वाह!! आपने तो मुकाबले को बदल दिया है| वानखेड़े अब जाग गया है, डेविड नामक शेर क्रीज़ पर दहाड़ रहा है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचकर मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया|
17.66
17.4: टिम डेविड को टी नटराजन, छक्का!!! एक और दफ़ा फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फिर से मिड विकेट की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगी गेंद और स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स|
17.56
17.3: टिम डेविड को टी नटराजन, छक्का!!! फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.40
17.2: टिम डेविड को टी नटराजन, जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ को लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी बॉल| बल्लेबाज़ इस दफ़ा क्रीज़ के अंदर थे| रन नहीं मिला|
17.30
17.2: टिम डेविड को टी नटराजन, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.26
17.1: टिम डेविड को टी नटराजन, छक्का!!! लो फुलटॉस गेंद पर टिम डेविड ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल सीधा गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
17.10
17.1: टिम डेविड को टी नटराजन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17 ओवर की समाप्ति : 150 रन | मुंबई इंडियंस : 150/5 | रन रेट : 8.82
16.61
16.6: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद क खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंद पर 45 रन चाहिए|
16.54
16.5: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, चौका! पैरों की गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
16.40
16.4: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, आउट!! रन आउट!! बैड लक स्टब्स!! बोलर ने बेल्स उड़ाते ही अपील की| अम्पायर ने उंगली उठाई और बल्लेबाज़ रन आउट हुए| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट| बोलर ने उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों को लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगी विकेट से टकरा गई| इस दौरान बल्लेबाज़ स्टब्स क्रीज़ के बाहर रह गए थे जिस वजह से आउट करार दिए गए|
16.32
16.3: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, नॉट आउट!! सही समय पर बल्लेबाज़ ने खुद को क्रीज़ के अंदर पहुँचाया!! आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर डेविड ने शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरा भी पूरा करने भागे| फील्डर ने कीपर की ओर थ्रो किया| गेंद को पूरन ने पड़कर स्टंप्स पर लगाया और रन आउट की अपील की| अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर कीपर ने लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| दो रन मिल गया|
16.21
16.2: ट्रिस्टन स्टब्स को भुवनेश्वर कुमार, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.11
16.1: टिम डेविड को भुवनेश्वर कुमार, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| एक रन आ गया|
16 ओवर की समाप्ति : 140 रन | मुंबई इंडियंस : 140/4 | रन रेट : 8.75
15.61
15.6: टिम डेविड को टी नटराजन, सिंगल!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| एक रन मिल गया| मुंबई को अब जीत के लिए 24 गेंद पर 54 रन चाहिए|
15.51
15.5: ट्रिस्टन स्टब्स को टी नटराजन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.41
15.4: टिम डेविड को टी नटराजन, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेला| एक रन ही मिल सका|
15.32
15.3: टिम डेविड को टी नटराजन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए दो रन निकाला|
15.24
15.2: टिम डेविड को टी नटराजन, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री टीम डेविड के बल्ले से आती हुई!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
15.14
15.1: टिम डेविड को टी नटराजन, चौका!!! मिसफील्ड के रूप में आया बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| मिड विकेट पर गैप में गई गेंद और फील्डर वहां पर भागकर आए लेकिन गेंद को पकड़ने में चूक कर बैठे| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15 ओवर की समाप्ति : 127 रन | मुंबई इंडियंस : 127/4 | रन रेट : 8.47
14.70
14.6: डैनियल सैम्स को उमरान मलिक, आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!! उमरान मलिक के हाथ लगी तीसरी विकेट| डैनियल सैम्स 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रफ़्तार के आगे एक और बल्लेबाज़ हुए बेहाल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| गेंद तेज़ गति के साथ बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद प्रियम गर्ग जिन्होंने ऊपर की ओर उछलकर एक शानदार कैच पकड़ा| 127/4 मुंबई, जीत के लिए 30 गेंद पर 67 रन चाहिए|
14.60
14.6: डैनियल सैम्स को उमरान मलिक, वाइड! बाउंसर!! बल्लेबाज़ से काफी ऊपर थी इस वजह से अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
14.51
14.5: टिम डेविड को उमरान मलिक, गुड लेंथ से अंदर आई गेंद को क्रीज़ में रहकर पॉइंट की तरफ खेला और सिंगल हासिल किया|
14.41
14.4: डैनियल सैम्स को उमरान मलिक, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
14.30
14.3: डैनियल सैम्स को उमरान मलिक, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
14.21
14.2: टिम डेविड को उमरान मलिक, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर टिम डेविड ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
14.10
14.1: तिलक वर्मा को उमरान मलिक, आउट!! कैच आउट!! कॉट केन विलियमसन बोल्ड उमरान मलिक| पेस से बीट हो गए बल्लेबाज़| तेज़ी से बल्ले पर आई गेंद इस वजह से मिस टाइम कर बैठे तिलक| 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| उमरान के खाते में दूसरी सफलता| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन गेंद काफी तेज़ी से बल्ले पर आई और शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में खिल गई| कप्तान केन ने आगे की तरफ जाते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 123/3 मुंबई, 35 गेंदों पर 71 रनों की दरकार|
14 ओवर की समाप्ति : 123 रन | मुंबई इंडियंस : 123/3 | रन रेट : 8.79
13.60
13.6: डैनियल सैम्स को फ़ज़ल हक़, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कोण से बाहर निकाली गई धीमी गति की गेंद| लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं हो पाया| 123/2 मुंबई|
13.51
13.5: तिलक वर्मा को फ़ज़ल हक़, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
13.40
13.4: तिलक वर्मा को फ़ज़ल हक़, लेग स्टम्प की गेंद को फ्लिक लगाने गए लेकिन पैड्स को लगकर कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ कोई नुक्सान नहीं हुआ|
13.32
13.3: तिलक वर्मा को फ़ज़ल हक़, ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला| एक रन पूरा किया, नॉन स्ट्राइकर एंड पर ओवर थ्रो हुआ| कोई बैक अप नहीं था जिसकी वजह से एक अतिरिक्त रन मिल गया| कप्तान इससे निराश होंगे|
13.24
13.2: तिलक वर्मा को फ़ज़ल हक़, चौका! तैयार खड़े थे इस छोटी गेंद के लिए| जैसे ही पटका बॉल को तिलक उसे लेकर घूम गए स्क्वायर लेग की दिशा में जहाँ से चौका बटोर लिया||
13.11
13.1: डैनियल सैम्स को फ़ज़ल हक़, गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर खेला और डीप से सिंगल हासिल किया|
13 ओवर की समाप्ति : 115 रन | मुंबई इंडियंस : 115/2 | रन रेट : 8.85
12.61
12.6: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.52
12.5: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, बढ़िया रनिंग विकटों के बीच!! एक की जगह दो चुरा लिया| हलके हाथों से इस गेंद को सामने की तरफ खेला| पहला तेज़ी से लिया और दूसरे का मौका बनाते हुए उसे पूरा किया|
12.42
12.4: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, हीव किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गेंद को जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
12.36
12.3: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, बिग हिट और बड़ा छक्का! जिस काम के लिए सैम्स को भेजा गया वो दिखाते हुए 98 मीटर का लम्बा सिक्स लगा दिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रूम बनाकर स्क्वायर लेग की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल हुए|
12.21
12.2: तिलक वर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.11
12.1: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, बैकफुट से इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच कर दिया एक रन के लिए|
12 ओवर की समाप्ति : 102 रन | मुंबई इंडियंस : 102/2 | रन रेट : 8.5
11.70
11.6: तिलक वर्मा को उमरान मलिक, इस बार तेज़ गति की गेंद को तिलक ने ऑफ़ साइड पर खेला| अच्छी तरह से उछाल को परखा| रन नहीं मिल सकेगा यहाँ पर|
11.60
11.5: तिलक वर्मा को उमरान मलिक, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
11.50
11.4: तिलक वर्मा को उमरान मलिक, गुड लेंथ पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद| तिलक वर्मा ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना सही समझा|
11.40
11.4: तिलक वर्मा को उमरान मलिक, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
11.30
11.3: ईशान किशन को उमरान मलिक, आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रियम गर्ग बोल्ड उमरान मलिक| 43 रन बनाकर ईशान भी लौट गए पवेलियन| उमरान को मिली उनकी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव करने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं बॉल और मिसटाइम हो गया शॉट| जहाँ मारना चाहते थे वहां गई नहीं गेंद और फील्डर ने उल्टा भागते हुए एक बढ़िया कैच लपक लिया| 101/2 मुंबई, लक्ष्य से 93 रन दूर|
11.20
11.2: ईशान किशन को उमरान मलिक, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
11.14
11.1: ईशान किशन को उमरान मलिक, चौका!!! चलाखी दिखाते हुए बल्लेबाज़| गेंदबाज़ी की गति का पूरा इस्तेमाल करते हुए ईशान किशन यहाँ पर!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को अपर कट किया| बॉल गई कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की दिशा में जहाँ कोई फील्डर वहां मौजूद नहीं| मिला चार रन|
11 ओवर की समाप्ति : 97 रन | मुंबई इंडियंस : 97/1 | रन रेट : 8.82
10.61
10.6: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, लॉन्ग ऑन की तरफ ईशान ने खेलकर एक रन ले लिया|
10.51
10.5: डैनियल सैम्स को वॉशिंगटन सुंदर, विकेट लाइन की गेंद पर डैनियल सैम्स ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
10.40
10.4: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, आउट!! कैच आउट!! कॉट सब जगदीश सुचित बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| महज़ दो रनों से रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए| एक बेहतरीन पारी का अंत हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| गेंद पिच से फंसकर बल्ले पर आई इस वजह से जितना बड़ा शॉट लगना चाहिए था वो लगा नहीं| डीप मिड विकेट फील्डर की तरफ फ्लैट गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 95/1 मुंबई, लक्ष्य से 99 रन दूर|
10.31
10.3: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, चतुराई भरा सिंगल!! हलके हाथों से आगे की गेंद को सामने की तरफ खेला और रन हासिल किया|
10.21
10.2: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल!! इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.14
10.1: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से मारने गए| टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10 ओवर की समाप्ति : 89 रन | मुंबई इंडियंस : 89/0 | रन रेट : 8.9
9.61
9.6: रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली हुई गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आ गया| 10 ओवर के बाद 89 बिना किसी नुकसान के मुंबई|
9.51
9.5: ईशान किशन को अभिषेक शर्मा, आगे आकर ईशान ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
9.41
9.4: रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.36
9.3: रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा, छक्का!!! रोहित के बल्ले से आता हुआ इस पारी का चौथा सिक्स यहाँ पर!!! आगे आकर गेंद को बीच बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गेंद लॉन्ग ऑन फील्डर के सर की ऊपर से गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9.21
9.2: ईशान किशन को अभिषेक शर्मा, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आया|
9.10
9.1: रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने लेग बाई का रन आया|
9 ओवर की समाप्ति : 79 रन | मुंबई इंडियंस : 79/0 | रन रेट : 8.78
8.90
8.6: रोहित शर्मा को उमरान मलिक, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल शॉट मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
8.81
8.5: ईशान किशन को उमरान मलिक, इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
8.70
8.4: ईशान किशन को उमरान मलिक, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.60
8.3: ईशान किशन को उमरान मलिक, कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.56
8.2: ईशान किशन को उमरान मलिक, छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति इतनी थी कि बल्ले के पीछे लगकर भी बॉल कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर छह रनों के लिए|
8.40
8.1: रोहित शर्मा को उमरान मलिक, फ्री हिट बॉल का फ़ायदा नहीं उठा सके रोहित यहाँ पर!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| पैड्स को लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
8.34
8.1: रोहित शर्मा को उमरान मलिक, नो बॉल और चौका! अभी भी फ्री हिट बरकरार| एक और बाउंसर मार बैठे जो ओवर की दूसरी बाउंसर हो गई| रोहित ने पुल लगाना चाहा| बल्ले से लगकर हेलमेट पर लगने के बाद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.20
8.1: रोहित शर्मा को उमरान मलिक, वाइड! स्लोवर बाउंसर!! फ्री हिट अभी बरकरार| रोहित के ऊपर से निकल गई ये बाउंसर|
8.10
8.1: ईशान किशन को उमरान मलिक, नो बॉल और बाई के रूप में भी एक रन आता हुआ!!! अगली गेंद रोहित के लिए फ्री हिट होगी!!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले को बीट करती हुई गेंद विकटों के ऊपर से सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से कीपर से हुई मिसफील्ड| गेंद गई फाइन लेग की ओर, एक रन बाई के रूप में भी मिल गया| अम्पायर ने इसे चेक किया और पाया कि ये डायरेक्ट विकेट्स के ऊपर से गई जिसे नो करार दिया गया|
8 ओवर की समाप्ति : 63 रन | मुंबई इंडियंस : 63/0 | रन रेट : 7.88
7.61
7.6: ईशान किशन को टी नटराजन, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
7.51
7.5: रोहित शर्मा को टी नटराजन, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन आया|
7.41
7.4: ईशान किशन को टी नटराजन, लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| एक रन हो गया|
7.31
7.3: रोहित शर्मा को टी नटराजन, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन ले लिया|
7.21
7.2: ईशान किशन को टी नटराजन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ| एक ही रन मिल पाया|
7.10
7.1: ईशान किशन को टी नटराजन, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7 ओवर की समाप्ति : 56 रन | मुंबई इंडियंस : 56/0 | रन रेट : 8
6.61
6.6: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर ईशान ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव किया| एक रन मिला|
6.51
6.5: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, बैक फुट से रोहित ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया| एक रन हो गया|
6.41
6.4: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.31
6.3: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश किया| एक रन मिल गया|
6.21
6.2: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, आगे आकर ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश किया| एक रन मिल गया|
6.10
6.1: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
6 ओवर की समाप्ति : 51 रन | मुंबई इंडियंस : 51/0 | रन रेट : 8.5
5.71
5.6: ईशान किशन को फ़ज़ल हक़, धीमी गति की बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुल लगाकर एक रन निकाला|
5.61
5.5: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, सिंगल!!! इसी के साथ पंजाब की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! फुलटॉस गेंद पर रोहित ने मिड ऑफ की ओर खेला| एक रन हो गया|
5.50
5.4: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर रोहित ने आगे आकर शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
5.42
5.3: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, ऊपर डाली गई गेंद पर रोहित ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद और दो रन मिल गया|
5.30
5.2: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| रोहित ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
5.21
5.1: ईशान किशन को फ़ज़ल हक़, पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
5.10
5.1: ईशान किशन को फ़ज़ल हक़, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5 ओवर की समाप्ति : 46 रन | मुंबई इंडियंस : 46/0 | रन रेट : 9.2
4.66
4.6: रोहित शर्मा को टी नटराजन, छक्का! अरे क्या शॉट जड़ा है रोहित!! ये तो हिट मैन का पसंदीदा शॉट है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खींचकर स्वीप किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| और हम सब जानते हैं कि जब उनके बीच बल्ले पर लग गई गेंद तो कहाँ सीमा रेखा से पहले रुकने वाली| मिला एक खूबसूरत छक्का| 5 के बाद 45/0 मुंबई|
4.51
4.5: ईशान किशन को टी नटराजन, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पैरों की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
4.44
4.4: ईशान किशन को टी नटराजन, चौका! एक और बाउंड्री!! इस बार आगे की गेंद जिसे मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया| टाइमिंग इतनी शानदार कि गेंद दो टप्पों बाद सीमा रेखा के पार कर गई|
4.34
4.3: ईशान किशन को टी नटराजन, चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.21
4.2: रोहित शर्मा को टी नटराजन, ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर जबतक बॉल को फील्ड करते बल्लेबाजों ने एक रन हासिल कर लिया|
4.10
4.1: रोहित शर्मा को टी नटराजन, डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4 ओवर की समाप्ति : 29 रन | मुंबई इंडियंस : 29/0 | रन रेट : 7.25
3.61
3.6: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, बढ़िया वापसी भुवि द्वारा पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद| यॉर्कर डाली गेंद जिसे रोहित ने चालाकी के साथ ब्लॉक किया और सिंगल भी भाग लिया| 29/0 मुंबई| एक शानदार शुरुआत|
3.51
3.5: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| डीप में फील्डर तैनात था इस वजह से सिंगल ही मिल पाया|
3.40
3.4: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, स्विंग एंड मिस!! आगे आकर बॉल को पुल लगाने गए लेकिन नकल बॉल के चलते बीट हो गए ईशान| कोई रन नहीं हुआ|
3.30
3.3: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
3.21
3.2: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.16
3.1: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, फ्लैट सिक्स!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए रोहित!! लेंथ गेंद पर बड़ी आसानी से फ्रंट फुट पुल लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|
3 ओवर की समाप्ति : 20 रन | मुंबई इंडियंस : 20/0 | रन रेट : 6.67
2.60
2.6: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 20/0 मुंबई|
2.54
2.5: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.41
2.4: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.30
2.3: रोहित शर्मा को वॉशिंगटन सुंदर, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
2.21
2.2: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल, इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
2.14
2.1: ईशान किशन को वॉशिंगटन सुंदर, चौका! पहली बाउंड्री ईशान के बल्ले से आती हुई| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का बढ़िया तरीका| फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को और फील्डर को बीट करते हुए चौका बटोरा|
2 ओवर की समाप्ति : 10 रन | मुंबई इंडियंस : 10/0 | रन रेट : 5
1.60
1.6: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
1.56
1.5: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, शॉट!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| पहला मैक्सिमम इस पारी का आता हुआ| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
1.40
1.4: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, धीमी गति से आई पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
1.30
1.3: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|
1.21
1.2: ईशान किशन को भुवनेश्वर कुमार, खेलते ही एक की मांग है और मिल जाएगा| सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
1.11
1.1: रोहित शर्मा को भुवनेश्वर कुमार, पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की दिशा में एक रन के लिए|
1 ओवर की समाप्ति : 2 रन | मुंबई इंडियंस : 2/0 | रन रेट : 2
0.60
0.6: ईशान किशन को फ़ज़ल हक़, ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
0.51
0.5: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, पहला रंरोहित के बल्ले से आता हुआ| पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप था वहां पर इस वजह से एक रन मिल गया|
0.40
0.4: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को रोहित ने पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
0.30
0.3: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
0.20
0.1: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
0.20
0.2: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| रन नहीं आ सका|
0.10
0.1: रोहित शर्मा को फ़ज़ल हक़, वाइड!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|