सिंह
Jul 23 - Aug 22
जीवन में संतुलन व भावनात्मक स्थिरता प्राप्त करेंगे। भौतिक मामले व वित्तीय लेनदेन सुचारू गति से संपन्न होंगे। बीमारी से उबरेंगे व ऊर्जावान महसूस करेंगे। भूमि, घर व वाहन में निवेश कर सकते हैं। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। नई चुनौतियों व जटिल लोगों से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यकौशल को सराहना मिलेगी। पुराने मित्रों व सहकर्मियों पर विश्वास कर सकते हैं, उनसे संपर्क बनाएं। पालक की भूमिका निभाएंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्राउन