Move to Jagran APP

हेमा मालिनी-डिंपल यादव, SP सिंह बघेल समेत इन प्रत्याशियों के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोवर्स? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया की भूमिका अहम है। चुनाव में यह भी मायने रखता है कि इंटरनेट पर कौन प्रत्याशी सबसे ज्यादा सक्रिय है और किसके फालोअर्स सबसे ज्यादा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म खंगालने से पता चलता है कि मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं सपा प्रत्याशी डिंपल दो मिलियन फालोअर्स के साथ पहले पायदान पर हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रत्याशियों की स्थिति पर अनिल गुप्ता की रिपोर्ट...

By Anil Kumar Gupta Edited By: Abhishek Pandey Published: Thu, 11 Apr 2024 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 01:00 PM (IST)
हेमा मालिनी-डिंपल यादव, देवेश शाक्य समेत इन प्रत्याशियों के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोवर्स? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, एटा। लोकसभा चुनाव में इंटरनेट मीडिया की भूमिका अहम है। चुनाव में यह भी मायने रखता है कि इंटरनेट पर कौन प्रत्याशी सबसे ज्यादा सक्रिय है और किसके फालोअर्स सबसे ज्यादा हैं। फेसबुक, एक्स जैसी मीडिया प्लेटफार्म खंगालने से पता चलता है कि मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो मिलियन फालोअर्स के साथ पहले पायदान पर हैं।

loksabha election banner

जबकि एटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे राजवीर सात लाख 61 हजार फालोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मथुरा से चुनाव लड़ रहीं हेमामालिनी के राजनीतिक दृष्टि से फालोअर्स की संख्या एफबी पर सिर्फ 24 हजार है। हालांकि एक अभिनेत्री के नाते दूसरी फेसबुक और एक्स आइडी पर फालोअर्स की संख्या लाखों में है।

एक्स पर राजवीर के फालोअर्स 29800 ही हैं। यहां अहम बात यह भी है कि एक्स से ज्यादा लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह से एफबी पर आगरा, अलीगढ़ मंडल के प्रत्याशियों के जितने फालोअर्स हैं, एक्स पर वे कम नजर आते हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रत्याशियों की स्थिति पर अनिल गुप्ता की रिपोर्ट...

लोकसभा चुनाव में डिजिटल वार प्रचार का बड़ा हथियार है। पार्टियों ने बूथ स्तर तक व्हाट्सएप पर ग्रुप बना दिए हैं। सभी पार्टियों के मीडिया आईटी सेल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। भाजपा ने दो वर्ष पूर्व ही अपने आईटी सेल को सक्रिय कर दिया था और मतदाताओं का डाटा जुटाना शुरू कर दिया।

जिला, मंडल और बूथ तक ग्रुप सक्रिय कर दिए। समाजवादी पार्टी देर से चेती। हालांकि मैसेजवार उसने भी शुरू कर दिया है। बसपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट नजर आ रही हैं। पार्टियों के वार रूम में एक-एक मतदाता का हिसाब रखा जा रहा है। प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा सक्रियता एफबी पर नजर आती है।

एटा में राजवीर इंटरनेट सूरमा

एटा लोकसभा सीट पर भाजपा से राजवीर सपा से देवेश शाक्य और बसपा से मुहम्मद इरफान अहमद एडवोकेट प्रत्याशी हैं। एफबी पर सात लाख 61 हजार फालोअर्स राजवीर का झंडा उठाए हैं। सपा के देवेश शाक्य के 18 हजार फालोअर्स ही हैं, जबकि एक्स पर मात्र 28 फालोअर्स हैं। सबसे पिछड़े बसपा के मुहम्मद इरफान हैं। उनके मात्र 634 फालोअर्स ही फेसबुक पर दिखाई दे रहे हैं।

मथुरा में ड्रीम गर्ल एक्स पर सब पर भारी

मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के 24 हजार फालोअर्स हैं। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर के फालोअर्स 26 हजार हैं। एफबी पर हेमा और मुकेश के बीच दो हजार फालोअर्स का अंतर है, जबकि एक्स पर 6093 फालोअर्स हेमा के हैं। मुकेश धनगर के साथ एक्स पर 1097 फालोअर्स ही हैं। इस सीट पर बसपा के सुरेश सिंह के साथ सिर्फ 841 फालोअर्स ही हैं।

आगरा में एसपी सिंह का जलवा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर पहले नंबर पर हैं। एफबी पर उनके 94 हजार फालोअर्स नजर आ रहे हैं। जबकि बसपा की पूजा अमरोही 37 हजार फालोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश कर्दम के 18 फालोअर्स ही दिखाई दे रहे हैं।

फिरोजाबाद में अक्षय अव्वल

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के एफबी पर तीन लाख 11 हजार फालोअर्स हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी सतेंद्र जैन सौली पांच हजार फालोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं। अक्षय की सक्रियता एक्स पर भी खूब है।

जसवीर बाल्मीकि के पांच लाख फालोअर्स

हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी जसवीर बाल्मीकि पांच हजार 200 फालोअर्स के साथ इंटरनेटमीडिया फ्लेटफार्म पर फालोअर्स की दृष्टि से पहले नंबर पर हैं। हालांकि वे देवबंद के रहने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि के साथ दो हजार 600 एफबी फालेअर्स हैं, वे दूसरे नंबर पर हैं। जबकि बसपा के हेमबाबू धनगर एक हजार 900 फालोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर नजर आते हैं।

अलीगढ़ में सतीश गौतम पहले पायदान पर

अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के एफबी पर एक लाख छह हजार फालोअर्स हैं, जबकि सपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के फालोअर्स की संख्या 4900 है। जबकि इस सीट पर बसपा से चुनाव लड़ रहे हितेंद्र उपाध्याय उर्फ बंटी के एफबी पर 6300 फालोअर्स दिखाई दे रहे हैं।

डिंपल के दो मिलियन फालोअर्स

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के फालोअर्स की संख्या दो मिलियन है, जबकि यहां से भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश के पर्यटन मंत्री जसवीर सिंह के छह लाख दो हजार फालोअर्स एफबी पर हैं। बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुलशन शाक्य के एफबी पर सिर्फ 11 फालोअर्स ही दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Eid UL Fitr: अलीगढ़ में ईद की नमाज के बाद फलस्तीन के लिए दुआ करने पहुंचे लोग, दिखाए बैनर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.