Nainital Forest Fire: देश में हर साल बढ़ रहा जंगल जलने का दायरा, Uttarakhand में मोर्चे पर वायु सेना
Nainital Fire News: ग्लोबल वार्मिंग, मानवजनित लापरवाही और अत्याधुनिक संसाधनों के बजाय वन विभाग का परंपरागत तरीकों पर निर्भर रहना जंगलों में आग के दायरे को लगातार बढ़ा रहा है। चिंताजनक यह है कि केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध प्रदेश समेत तमाम राज्यों में साल दर साल जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। तीन साल में अप्रैल 2024 ऐसा महीना रहा है जब देश में जंगलों में आग लगने की सर्वाधिक 5020 घटनाएं हो चुकी हैं। 71 प्रतिशत वन वाले उत्तराखंड में नौबत यहां तक आ गई कि फील्ड पर सेना के जवान उतारने पड़े तो आसमान से वायुसेना ने पानी की बौछार की।