Met Gala 2024: Alia Bhatt ने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, हॉलीवुड स्टार्स को भी फैशन में दी मात
Met Gala 2024: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला का इंतजार हर साल फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे और अदाकराएं अपने फैशन से रेड कारपेट पर चार चांद लगाती हैं। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों के बाद अब हाल ही में आलिया भट्ट ने न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2024 में अपना जलवा बिखेरा।