शिक्षकों को दी डिजीटल इंडिया की जानकारी
गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में डिजिटल इंडिया विषय पर आयोजित गोष्ठी में कंप्यूटर से कामकाज को सुचारु बनाने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों की संकाओं का भी समाधान किया गया।
रुद्रपुर। गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में डिजिटल इंडिया विषय पर आयोजित गोष्ठी में कंप्यूटर से कामकाज को सुचारु बनाने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों की संकाओं का भी समाधान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षु मनुज गोयल ने डीजिटल इंडिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की यह एक ऐसा साधन तैयार किया जा रहा है कि लोगों को एक क्लिक के जरिये कंप्यूटर पर विभिन्न विभागों की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कार्यों में पारदर्शिता आएगी। हर लोगों को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। इस दौरान डिजिटल इंडिया विषय पर निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस मौके पर सीईओ नीता तिवारी, डीईओ माध्यमिक पीएन सिंह, प्रधानाचार्य कुलविंदर कौर सहित शिक्षक मौजूद थे।
पढ़ें-आईआईटी टॉपर बनी डिजिटल इंडिया की ब्रांड एंबेसडर