मारपीट-युवक ने वृद्ध को घोंपा छुरा
जागरण संवाददाता, बाजपुर एक युवक ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया। घायल को चिक
जागरण संवाददाता, बाजपुर एक युवक ने वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला करते हुए घायल कर दिया। घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी रविवार को शेर सिंह (60) बन्नाखेडं़ा चौराहे पर स्थित एक दुकान के पास खड़ा था। दुकान पर गांव का ही युवक अनिल कुमार बैठा था। बताया जा रहा है कि अनिल मानसिक रूप से कमजोर है। इसी बीच युवक ने वृद्ध पर हमला कर सीने में छुरा घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। एकाएक वृद्ध पर हुए हमले से आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इसी बीच आनन-फानन आसपास के लोगों ने शेर सिंह को पास ही स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक राहगीरों पर पत्थर से वार करता रहता है। वहीं कुलदीप सिंह संधू की कार का शीशा भी तोड़ चुका है।