कांग्रेस ने कहा, दिनेश धनै को पार्टी के खिलाफ बोलने का हक नहीं
नई टिहरी में कांग्रेस का कहना है कि दिनेश धनै निर्दलीय हैं और उन्हें कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय संगठन पर बोलने का उन्हे अधिकार नहीं हैं।
नई टिहरी, [जेएनएन]: टिहरी जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै कांग्रेस नेताओं पर किस हैसियत से आरोप लगा रहे हैं। वह निर्दलीय हैं और उन्हें कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय संगठन पर बोलने का उन्हे अधिकार नहीं हैं।
नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै अपनी हार देखकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर गलत आरोप लगाए हैं कि उन्होंने भाजपा को वोट डलवाए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव 2017: सत्ता में आए तो पैरोल की होगी समीक्षा
राणा ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी को राष्ट्रीय संगठन पर बोलने का अधिकार नही है। कांग्रेस ने धनै को अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का न्यौता दिया, लेकिन वह नहीं लड़े। ऐसे में अब कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रहे हैं। टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ने पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की संपत्ती की जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: सीएम बोले, अमित शाह जहां गए, वहां कम हुआ मतदान