खूनी संघर्ष में घायल चार युवकों पर मुकदमा
रानीखेत: सूरी गांव में खूनी संघर्ष मामले में नया मोड़ आ गया है। बवाल में घायल चार घरातियों के खिलाफ म
रानीखेत: सूरी गांव में खूनी संघर्ष मामले में नया मोड़ आ गया है। बवाल में घायल चार घरातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर राजस्व प्रशासन के मुताबिक पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
याद रहे बीती गुरुवार को सरस्यूं (अल्मोड़ा) से सूरी गांव बारात गई थी। दुल्हन के घर से करीब दो किमी पहले रानीखेत में किसी तारीख से गांव लौट रहे बाइक सवार कृपाल सिंह परिहार पुत्र आन सिंह तथा ललित सिंह परिहार पुत्र केशर सिंह का वर पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। इससे दोनों पक्षों में खूनखराबा हो गया। संघर्ष में सूरी गांव निवासी कृपाल सिंह, ललित सिंह, राम सिंह परिहार व दिनेश सिंह परिहार के साथ ही वरपक्ष का प्रदीप सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रदीप को अल्मोड़ा बेस अस्पताल जबकि सूरी गांव के चारों घायलों को सीएचसी खैरना स्थित शील हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देर शाम ललित सिंह को नाजुक हालत हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उधर बेस अस्पताल में भर्ती प्रदीप की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके पिता नारायण सिंह की ओर से राजस्व चौकी में सूरी निवासी कृपाल, ललित, राम सिंह व दिनेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मण ंिसंह बिष्ट के मुताबिक चारों आरोपी अल्मोड़ावासियों के वाहनों को ओवरटेक कर रहे थे। इसी पर विवाद हो गया। राजस्व पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पूर्व में हुए एक आपराधिक मामले में पेशी से लौट रहे थे।