Move to Jagran APP

रामनवमी के दिन UP के इस शहर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी बसें, रोडवेज परिसर में गूंजेगा रघुपति राघव राजाराम… की धुन

फरवरी में भाजपा ने 200 बसों से श्रीराम भक्तों को दर्शन पूजन के लिए अयोध्या भेजा था। पांच बसें आरक्षित की गई हैं। जैसे ही अयोध्या के लिए दो दर्जन यात्री तैयार होंगे वैसे ही बसें वहां के लिए रवाना की जाएंगी। सामान्य तौर पर 22 जनवरी के बाद बनारस से अयोध्या के लिए हर एक मिनट में एक बस जा रही है।

By shailendra bharti Edited By: Riya Pandey Published: Wed, 10 Apr 2024 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 01:47 PM (IST)
रामनवमी के दिन UP के इस शहर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी बसें

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राम नवमी के दिन सोनभद्र के रोडवेज डिपाे परिसर में रघुपति राघव राजाराम... की धुन गूंजेगी। अयोध्या जाने के लिए बसें भी चलाई जाएंगी। लगभग 25 यात्री होते ही एक बस रवाना की जाएगी। वैसे, रोडवेज कर्मियों ने परिसर में लगे लाउडस्पीकर से सुबह सात बजे से रात 8 बजे तक भगवान श्रीराम से जुड़ी कई धुन व भजन बजाने की तैयारी कर चुके हैं।

loksabha election banner

वैसे भी, श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी इन दिनों पूरी दुनिया में छाई हुई। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की स्थापना के बाद से लाखों भक्त रोज दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अब तक साेनांचल से भी एक लाख भक्त अयोध्या होकर वापस लौट आए थे।

फरवरी में भाजपा ने 200 बसों से श्रीराम भक्तों को दर्शन पूजन के लिए अयोध्या भेजा था। पांच बसें आरक्षित की गई हैं। जैसे ही अयोध्या के लिए दो दर्जन यात्री तैयार होंगे वैसे ही बसें वहां के लिए रवाना की जाएंगी।

सामान्य तौर पर 22 जनवरी के बाद बनारस से अयोध्या के लिए हर एक मिनट में एक बस जा रही है। फिलहाल, विंध्यनगर डिपो से एक बस अयोध्या वाया सोनभद्र होकर जाती और आती है। यह व्यवस्था पहले से चली आ रही है। यहां से भी अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की जा रही है।

सामान्य तौर पर सोनभद्र डिपो से वाराणसी, मीरजापुर, चुनार, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ आदि जनपदों के लिए बसें चलाई जाती है। वाराणसी के लिए हर आधे घंटे पर एक बस है। यहां से अयोध्या जाने वाले यात्री वाराणसी में बस बदलकर आगे की यात्रा कर सकेंगे।

सोनभद्र एआरएम विश्राम सिंह के अनुसार, रोजवेज कर्मी परिसर में लगी लाउडस्पीकर से रामधुन बजाएंगे। भगवान राम में श्रद्धा रखने वाले यात्री परिसर में आकर खुश होंगे। अयोध्या के लिए बसें भी चलाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.