Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां; शव रखकर लगाया जाम
शनिवार दोपहर में उदयवीर सरनाम गांव के ही रनपाल व स्वाति टेंपो से वापस घर लाैट रहे थे। कलान क्षेत्र के बाराकला गांव के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टेंपो पीछे से घुसने से पलट गया। जिससे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उदयवीर व सरनाम की मृत्यु हो गई।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर सवारी लेकर जा रहे टेंपो की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य हो गए। मृतकों के स्वजन ने दोनो शव बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पराैर क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी राकेश यादव की बेटी शोभा यादव की शादी बदायूं के एक मैरिजलान में थी। जिसमे गांव के ही उदयवीर व नाई सरनाम भी गए थे।
शनिवार दोपहर में उदयवीर, सरनाम, गांव के ही रनपाल व स्वाति टेंपो से वापस घर लाैट रहे थे। कलान क्षेत्र के बाराकला गांव के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टेंपो पीछे से घुसने से पलट गया। जिससे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उदयवीर व सरनाम की मृत्यु हो गई।
स्वजन दोपहर बाद दोनों के शव वापस घर लेकर जा रहे थे। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस सभी को समझाने का प्रयास कर रही है। स्वजन ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे है।