Move to Jagran APP

UP News: मंत्री डा. संजय निषाद पर हमला नाक पर चोट लगने से हुए बेहोश, आठ पर हत्या के प्रयास का केस; चार गिरफ्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद पर रविवार रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंत्री उस समय मोहम्मदपुर कठार गांव में पार्टी कार्यकर्ता के घर शादी समारोह में गए थे। मंत्री के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विनोद यादव की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Published: Mon, 22 Apr 2024 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:38 AM (IST)
संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद सहित सभी विधायक अस्पताल में ही कुछ देर के लिए धरने पर बैठे।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद पर रविवार रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंत्री उस समय मोहम्मदपुर कठार गांव में पार्टी कार्यकर्ता के घर शादी समारोह में गए थे। मंत्री के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विनोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

चर्चा है कि मंत्री के सांसद बेटे प्रवीण निषाद को लेकर कुछ लोग अपशब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। मंत्री ने आपत्ति जताते हुए वजह पूछी तो युवक हमलावर हो गए। नाक पर चोट लगने से मंत्री बेहोश होकर गिर गए।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मंत्री, भाजपा और निषाद पार्टी के चार विधायकों व पदाधिकारियों के साथ अस्पताल गेट पर धरने पर बैठ गए। विधायकों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

सपा पर लगाया आरोप

संजय निषाद ने सोमवार को कहा कि मोदी, योगी और हमारी बढ़ती लोकप्रियता से सपाई बौखला गए हैं। इसी कारण रविवार रात सपा के पोषित गुंडों ने उन पर हमला किया। संतकबीर नगर से सांसद प्रवीण निषाद चुनाव जीत रहे हैं। यह बात सपा नेताओं को पच नहीं रही।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना में शामिल दुर्गविजय यादव को मंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने मौके से ही पकड़ लिया। तीन अन्य आरोपित सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव और सुभाष यादव को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.