Move to Jagran APP

संतकबीरनगर के पूर्व विधायक जय चौबे ने दिया सपा से इस्तीफा, इस पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव!

दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। 2022 में वह समाजवादी पार्टी से विधायक पद का चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जय चौबे के करीबी जिला पंचायत अध्यक्ष व खलीलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष हैं।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM (IST)
दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे।

 जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने सपा पर पीडीए के नाम पर जातिवाद करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

पूर्व विधायक के इस्तीफा देने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने की अटकलों को बल मिल रहा है। दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।

2022 में वह समाजवादी पार्टी से विधायक पद का चुनाव लड़े थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जय चौबे के करीबी जिला पंचायत अध्यक्ष व खलीलाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। सपा में लगातार इनका कद बढ़ रहा था। वह लोकसभा का टिकट मांग रहे थे।

इसे भी पढ़ें- कहीं ‘साइकिल’ की हवा न निकाल दे ये अंतर्कलह, पहले बसपा और अब कांग्रेस का सहारा

लोकसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद इन्होंने सपा से इस्तीफा दिया है। जय चौबे ने कहा कि सपा अपने रास्ते से भटक गई है। जिताऊ प्रत्याशियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद वह अपने शुभचिंतकों से राय लेंगे। इसके बाद आगामी कदम उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें-सपा, भाजपा व बसपा के सियासी 'तराजू' पर सुभासपा का 'बटखरा'

जय चौबे के इस्तीफा देने के बाद से जनपद में राजनीतिक तापमान गर्म हो गया है। तमाम प्रकार की अटकलों को बल मिल रहा है। वर्तमान समय में भाजपा सांसद प्रवीण निषाद दोबारा मैदान में है।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। पप्पू निषाद को प्रत्याशी बनाए जाने के पास से ही जय चौबे नाराज चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.