Sant kabir Nagar News: अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी व उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई पर मुकदमा, इस बात को लेकर हुआ था बवाल
धनघटा थाना में बुधवार को रात में इसी थाना के प्रसादपुर गांव में बारात जा रही थी। इसमें कंचनपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी राजेश यादव और उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई राकेश यादव भी शामिल थे। बारात हैंसर बाजार चौराहे पर पहुंचीं थी। इस दौरान यहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इस जाम में सोनाड़ी गांव निवासी व्यापारी संतोष अग्रहरि बाइक के साथ फंसे हुए थे।
जागरण संवाददाता,धनघटा। धनघटा थाना के हैंसर बाजार चौराहे में बुधवार की रात बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में बारात में शामिल अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी व उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई ने एक व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी)-हैंसर बाजार के चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धनघटा थाना के कंचनपुर गांव से बुधवार को रात में इसी थाना के प्रसादपुर गांव में बारात जा रही थी। इसमें कंचनपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी राजेश यादव और उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई राकेश यादव भी शामिल थे। बारात हैंसर बाजार चौराहे पर पहुंचीं थी।
इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में बढ़ रहे निवेशक, शीर्ष 10 में शामिल हुआ यूपी का यह शहर
इस दौरान यहां पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इस जाम में सोनाड़ी गांव निवासी व्यापारी संतोष अग्रहरि बाइक के साथ फंसे हुए थे। रात के करीब नौ बजे गाड़ी में बैठे दूल्हे ने इन्हें रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहे। वह जाम के कारण बाइक नहीं हटा पाए। इस पर दूल्हे ने उन्हें अपशब्द कह दिया।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली और अन्य रूटों पर चलेंगी आठ समर स्पेशल, मार्ग बदलकर चलेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें
व्यापारी संतोष के विरोध जताने पर अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी व उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई गाड़ी से उतरकर उनकी पिटाई करना शुरू कर दिए। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गयी। सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। आसपास के कुछ लोग बीच बचाव करने लगे।
वहीं यहां के व्यापारी आक्रोशित हो गए। वे बारातियों की पिटाई से घायल व्यापारी संतोष अग्रहरि को सीएचसी-हैंसर बाजार में उपचार के लिए दाखिल कराए। यहां के चिकित्सक ने हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी व उनके सेवानिवृत्त फौजी भाई के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।