सहारनपुर के दलितों के जख्म पर आज मरहम लगाएंगी मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती सहारनपुर में पीडि़त दलितों के जख्म पर मरहम लगाएंगी। आज बसपा अध्यक्ष मायावती दिल्ली से सड़क मार्ग से सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर पहुंचेंगी।
सहारनपुर (जेएनएन)। सहारनपुर में पीडि़त दलितों के जख्म पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती मरहम लगाएंगी। आज बसपा अध्यक्ष मायावती दिल्ली से सड़क मार्ग से सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर पहुंचेंगी।
मायावती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब तीन घंटे इस गांव में पहुंचेगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर में इस दौरान एक दर्जन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बसपा सांसद मुनकाद अली के अनुसार बसपा अध्यक्ष मायावती प्रात : 9:15 बजे कार से दिल्ली से शब्बीरपुर के लिए रवाना हो गई है। दिन में करीब 11:30 बजे वह मेरठ बाईपास तथा दोपहर 12:15 बजे मुजफ्फरनगर-मेरठ सीमा यानी भंगेला चेकपोस्ट पहुंचेगी।
मायावती दिन में करीब एक बजे शब्बीरपुर गांव में पहुंचेगी, इसके पहले रास्ते में करीब एक दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मायावती का पहले गांव में प्रात:10:30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था पर अब वह तीन घंटे लेट आ रही हैं। दोपहर 1 बजे वह शब्बीरपुर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक यहां पीडि़तों से बातचीत करने के बाद घटना स्थल का मुआयना करेगी। इसके बाद वह पत्रकारों से भी वार्ता करेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में अपराधियों का राज, ज्यादातर घटनाएं भाजपा का षड्य़ंत्र: मायावती
पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर अपने स्तर से तैयारियां की है, वही विभिन्न दल भी इस कार्यक्रम पर नजर रखे हुए है।
सियासी पारा हाई
मायावती के आगमन को लेकर राजनीतिक सहारनपुर में गहमा-गहमी काफी बढ़ गई हैं। विगत पांच मई को बडग़ांव थाना क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने को लेकर ठाकुरों व दलितों में पथराव, फायरिंग, आगजनी आदि घटनाएं हुई।
देखें तस्वीरें : सहारनपुर में मायावती के स्वागत की जोरदार तैयारी
ठाकुर पक्ष से सुमित की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन घायल हुए। 55 दलितोंं के घरों में आगजनी हुई और धार्मिक स्थल में भी तोडफ़ोड़ की गई। स्थानीय लोगों को आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी यह सबकुछ हुआ।
तस्वीरों में देखें-यूपी की राजधानी में योगी का एक्शन
पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए नौ मई को सहारनपुर में महापंचायत को अनुमति नही मिली तो इस दिन आठ स्थानों पर पुलिस व दलितों में टकराव हुआ। फायरिंग, आगजनी, पथराव आदि घटनाएं हुई। मजिस्ट्रेट व सीओ के साथ मारपीट हुई और दो दर्जन वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस चौकी राम नगर व महाराणा प्रताप भवन में आगजनी की गई। इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने राजनैतिक दलों के घटना स्थल पर जाने पर रोक लगा दी। विगत दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व रालोद महासचिव जयंत चौधरी को प्रशासन ने शब्बीरपुर जाने से नहीं रोका।
People from my party met DM,SSP regarding helipad arrangements in Saharanpur but they denied permission: Mayawati,BSP on Saharanpur violence pic.twitter.com/dilO8uiOBX— ANI UP (@ANINewsUP) May 23, 2017
35 वर्ष पहले मायावती आई थी शब्बीरपुर
बसपा अध्यक्ष मायावती करीब 35 वर्ष पहले गांव शब्बीरपुर में आई थी। इसी गांव में दलितों को जोडऩे के लिए दिले सिंह व महेंद्र सिंह के साथ उन दिनों मायावती ने दिन-रात साइकिल पर घूम-घूम कर संघर्ष किया था। बाद में महेंद्र सिंह 1995 में पार्टी छोड़कर राज बहादुर गुट में चले गए लेकिन दिले सिंह अंतिम सांस तक बसपा में ही डटे रहे। सत्ता में रहते हुए मायावती शब्बीरपुर कभी नहीं आई, इस बात की टीस जरूर यहां के दलितों के मन में है, मगर उनके आने की खबर हौंसला जरूर मजबूत नजर आ रहा हैं।
तस्वीरों में देखें-चढ़ते सूरज की गर्मी से बढ़ते लोग
हाईअलर्ट, क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील
शब्बीरपुर में पूर्व तथा बसपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री मायावती के आगमन के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आला अफसर गांव में भी हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। मायावती के कार्यक्रम के मद्देनजर आसपास के जनपदों से भी पुलिस बल बुलाया गया है, इसके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, महिला एसओ, एक कपंनी आरआरएफ, 15 महिला कांस्टेबल तथा 150 सिपाही तैनात किए गए हैं। मेडिकल टीम और फायर बिग्रेड की गाडिय़ां भी गांव में तैनात की गई है।