Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या लगाया आरोप; ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे परेशान
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गुर्ज गौटिया निवासी हरप्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री विमला देवी का विवाह आठ वर्ष पूर्व थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गौटियां निवासी गोविंद राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार से हुआ था। मायके वालों ने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दिया था। विवाह बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित...
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गुर्ज गौटिया निवासी हरप्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री विमला देवी का विवाह आठ वर्ष पूर्व थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गौटियां निवासी गोविंद राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार से हुआ था। मायके वालों ने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दिया था। विवाह बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विमला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वाले
सोमवार सुबह मायके वालों को सूचना मिली कि विमला की मृत्यु हो गई है। इसके बाद मायके वाले आननफानन में विवाहिता की ससुराल पहुंचे। वहां जाकर देखा तो विमला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
शव को कब्जे में जांच पड़ताल शुरू
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के पिता हरप्रसाद ने बेटी के पति, ससुर, सास, देवर,समेत चार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि दहेज के कारण हत्या की गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई का कहना है कि विवाहिता की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Pilibhit News : घायल को सड़क पर लेटाकर किया था हाइवे जाम, यूपी पुलिस ने कर दी अब यह कार्रवाई