Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

अफरीदी ऑटो चालक व असरू पीड़ित महिला का जीजा है। वहीं गिरफ्तार किए गए राहुल व नरेश ने घटना को अंजाम दिया था।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 03:44 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 03:44 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

नोएडा [जेएनएन]। हरियाणा के गुरुग्राम से महिला को ग्रेटर नोएडा लाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीसरे आरोपी की पहचान इमलिया गांव निवासी किशन उर्फ कृष्ण नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त किया है।

loksabha election banner

मामले में पांच लोग शामिल थे। तीन आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया था। जबकि दो आरोपियों की भूमिका दलाल के रूप में थी। एक दिन पूर्व पुलिस ने चार आरोपियों नरेश, राहुल, अफरीदी व असरू को गिरफ्तार किया। मामले में अफरीदी व असरू की भूमिका दलाल के रूप में थी।

अफरीदी ऑटो चालक व असरू पीड़ित महिला का जीजा है। वहीं गिरफ्तार किए गए राहुल व नरेश ने घटना को अंजाम दिया था। उनका तीसरा साथी कृष्ण नागर घटना के बाद फरार हो गया था। एक्सटॉर्सन सेल प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि तीसरे आरोपी को कासना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने उस ऑटो को भी जब्त किया जिसमें बैठाकर महिला को गुरुग्राम तक लाया गया था। 

यह भी पढ़ें: शादी से मना करने पर भड़की प्रेमिका, काट डाला प्रेमी का गुप्तांग

यह भी पढ़ें: ऑटी के बुलाने पर घर गई नाबालिग तो लुट गई उसकी आबरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.