चंडीगढ़ में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा
जेएनएन, कांठ : पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए चंडीगढ़ ले गए पति ने ही उसे कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घ
जेएनएन, कांठ : पत्नी की जिंदगी बचाने के लिए चंडीगढ़ ले गए पति ने ही उसे कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। चंडीगढ़ पुलिस के सामने जुर्म कुबूल करते हुए उसने आत्मसमर्पण कर दिया। देर शाम तक शव नगर स्थित घर नहीं पहुंचा था।
मुहल्ला पृथ्वीगंज निवासी साजिद की पत्नी काफी समय से बीमार थी। इलाज कराने के बावजूद उसे यहां आराम नहीं मिला। इस पर साजिद लगभग आठ दिन पूर्व उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ ले गया। शनिवार को घर पर सूचना पहुंची कि साजिद ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया है। पता चलते ही सबके होश उड़ गए। बताते हैं कि साजिद ने घटना को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष जुर्म कुबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि चंडीगढ़ में दंपती के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिसके बाद यह घटना हुई।