Mukhtar Ansari Death: काला साम्राज्य ध्वस्त, मुख्तार की मौत के बाद उस पर चल रहे मुकदमों क्या होगा?
Mukhtar Ansari लगभग तीन दशक से मऊ की राजनीति का निर्धारण करने वाले माफिया मुख्तार अंसारी का खेल अब खत्म हो चुका है। यही नहीं उसके करीबियों का राजनीतिक व आर्थिक साम्राज्य भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ऐसे में मुख्तार अंसारी के नाम पर रौब जमाने वाले अब किनारा कस चुके हैं। बांदा जेल से मृत्यु प्रमाण पत्र मिलते ही मुख्तार के खिलाफ मुकदमे खत्म हो जाएंगे।
जागरण संवाददाता, मऊ। लगभग तीन दशक से मऊ की राजनीति का निर्धारण करने वाले माफिया मुख्तार अंसारी का खेल अब खत्म हो चुका है। यही नहीं उसके करीबियों का राजनीतिक व आर्थिक साम्राज्य भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ऐसे में मुख्तार अंसारी के नाम पर रौब जमाने वाले अब किनारा कस चुके हैं। यही नहीं एमपी-एमएलए कोर्ट के छह मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुख्तार अंसारी की पेशी अब खत्म होना तय है।
बांदा जेल से मृत्यु प्रमाण पत्र मिलते ही मुख्तार के खिलाफ मुकदमे खत्म हो जाएंगे। हालांकि इन मामलों में अन्य आरोपितों के खिलाफ सुनवाई पूर्ववत चलती रहेगी।