Mainpuri: रजबहा में मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी, आपस में बंधे थे दोनों के हाथ, नहीं हुई पहचान
Mainpuri Crime News In Hindi हजारा नहर से बहकर रजबहा युवक-युवती के शव आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।कुछ ग्रामीणों का मानना था कि युवक-युवती प्रेमी युगल होंगे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने हाथ बांधकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। वहीं कुछ मान रहे हैं कि दोनों की हत्या करके उन्हें यहां फेंका गया है।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सोमवार रात औंछा क्षेत्र में स्थित रजबहा में युवक और युवती के शव उतराते मिले। दोनों का एक-एक हाथ आपस में बंधा था। काफी कोशिश के बाद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी। घटना को लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना औंछा के गांव नसीरपुर के ग्रामीण सोमवार रात करीब नौ बजे रजबहा के किनारे टहल रहे थे। तभी उन्हें एक युवक और युवती का शव, रजबहा में उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो औंछा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दोनों के हाथ रस्सी से बंधे थे
शवों को निकाला गया तो युवक का दाहिना हाथ, युवती के बांये हाथ से रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को निकाल कर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ लोग घटना को हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
सास से बनाऊंगी 'फिजिकल रिलेशन', पति को छोड़कर सास से समलैंगिक संबंध बनाने वाली बहू की सुनवाई 17 को
हजारा नहर से बहते हुए रजबहा में आए शव
दोनों शव हजारा नहर से बहते हुए रजबहा में आए हैं। थानाध्यक्ष औंछा अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव तीन दिन पुराने प्रतीत रहे हैं। दोनों शव गैर जिले से बहकर आए हैं। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने पर नियमानुसार तीन दिन बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा तभी मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।