सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, 25 को सीएम योगी तो 28 को गृहमंत्री शाह करेंगे जनसभा
सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर भाजपा कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। भाजपा का सबसे ज्यादा जोर जसवंतनगर और करहल विधानसभा पर है। यही वजह है कि भाजपा के दिग्गज नेता यहां सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा के बेस वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए गुरुवार को जसवंत नगर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिले में गर्मी के साथ-साथ राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। प्रदेश की सबसे हाट सीटों में शामिल मैनपुरी के लिए भाजपा और सपा दोनों ही दल पूरी ताकत लगाए हैं। सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर भाजपा कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।
भाजपा का सबसे ज्यादा जोर जसवंतनगर और करहल विधानसभा पर है। यही वजह है कि भाजपा के दिग्गज नेता यहां सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा के बेस वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए गुरुवार को जसवंत नगर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
28 को मैनपुरी आएंगे गृहमंत्री शाह
इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह का 28 अप्रैल को मैनपुरी में कार्यक्रम लगा है, संभावना है कि उनकी जनसभा किशनी में होगी। स्थल अभी फाइनल होना है। वह यहां आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारी तेजी से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- डिंपल के खिलाफ माहौल बनाएंगे सीएम योगी, सपा के गढ़ में इस तारीख को करेंगे जनसभा