सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की महिला आशा ज्योति लाइन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 181 कॉल सेंटर महिला हेल्पलाइन की रेस्क्यू वैन और भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए मुखबिर योजना की शुरुआत की।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज प्रदेश में महिला हेल्प लाइन का शुभारंभ किया। अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 181 कॉल सेंटर महिला हेल्पलाइन की रेस्क्यू वैन और भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए मुखबिर योजना की शुरुआत की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 181 एम्बुलेंस सेवा के लांच पर सम्बोधन किया। उन्होंने मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को बधाई दी। इस कॉल सेंटर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पीडि़त महिलाओं को 24 घंटे मदद उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन सेवा को जीवीके ईएमआरई संचालित करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 64 नई रेस्क्यू वैन शुरू होने से यूपी के सभी जिलों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मै इस सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और स्वाति सिंह की टीम को 100 दिनों में रेस्क्यू वैन जिलो में पहुंचाने के साथ महिला सशक्तीकरण के इस अभियान के लिए बधाई देता हूं। पहले महिला हेल्पलाइन सिर्फ 11 जिलों में काम करती थी, लेकिन अब 75 जिलों में काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सात दिन तक 24 घंटे खुला रहने वाला यह कॉल सेंटर महिलाओं की ताकत बनेगा और 24 घंटे व सातों दिन काम करेगा। इसके जरिए घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं मदद मांग सकेंगी। मुखबिर योजना में भ्रूण हत्या की सूचना देने वालों को 10 हजार से 2 लाख तक का इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आइएएस अनुराग मौत मामले में एलडीए वीसी से राज उगलवाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में बहुत भेदभाव देखने को मिलता है। अब सभी जिलों में रेस्क्यू वैन सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करेगी बल्कि उनको अमल में लाने का काम भी करेगी। हम लोककल्याण के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर हैं।
यह भी पढ़ें: योगी राज में भाषण अच्छे कामकाज अखिलेश सरकार जैसा : रामलाल राही
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे के लिंग अनुपात के कई मामले सामने आये थे। लोग सिर्फ लड़कों को ही स्कूल भेजते थे। अब लड़कियां भी स्कूल जाती हैं। उन्हें भी आगे बढऩे का मौका मिला है। बेटियों से भेदभाव की शुरुआत परिवार से ही होती है। यहां पर अब लिंगानुपात बढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिलों में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए योजना बनाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले तक होने लगी मानसून की दस्तक
मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री रीता जोशी, महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री नंद गोपाल नंदी व एसपी बघेल मौजूद थे।