Kushinagar News: होली की खरीदारी कर लौट रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कुशीनगर में गुड्डू जायसवाल बलकुडिया आजार करने गए थे। बाजार करने के बाद ट्राइसाइकिल से घर लौट रहे थे कि इसी बीच सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक के चपेट में आ गए। पहिए के नीचे दबने से उनकी मृत्यु हो गई है। चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन लोग तत्काल मुकदमा दर्ज कर चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग करने लगे।
जागरण संवाददाता, मंसाछापर। होली का बाजार कर घर लौट रहे दिव्यांग की नेबुआनौरंगिया के बलकुड़िया बाजार के समीप रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे ट्रक के ठोकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। इससे आक्राेशित अगल-बगल के लोगों ने शव को ट्रक के ही आगे रखकर सड़क जाम कर दिया।
हालांकि, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था, लेकिन लोग तत्काल मुकदमा दर्ज करने व मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे लोग माने तो आवागमन बहाल हो सका।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में होली पर मचाया हुड़दंग तो सलाखों के पीछे छूटेगा रंग, मिली चेतावनी
नरहरिया के गुलहरियां टोला के गुड्डू जायसवाल बलकुडिया आजार करने गए थे। बाजार करने के बाद ट्राइसाइकिल से घर लौट रहे थे कि इसी बीच सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक के चपेट में आ गए। पहिए के नीचे दबने से उनकी मृत्यु हो गई है।
इसे भी पढ़ें-इस बार होली पर बंद नहीं होगा बैंक, RBI के इस आदेश से कर्मियों का फीका हुआ त्योहार, जानिए वजह
चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, लेकिन लोग तत्काल मुकदमा दर्ज कर चालक को पकड़ने व मुआवजे की मांग करने लगे। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।