Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से मिला टिकट

Lok Sabha Chunav 2024 भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Wed, 10 Apr 2024 02:41 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 02:41 PM (IST)
भाजपा ने तीसरी बार जताया विनोद सोनकर पर भरोसा, कौशांबी से मिला टिकट

जागरण संवाददाता, कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन्हीं में से एक है कौशांबी लोकसभा सीट। कौशांबी से बीजेपी ने तीसरी बार विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से लगातार सांसद रहे विनोद सोनकर पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है। बुधवार को पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्र में उन्हें कौशांबी (अनुसूचित जाति) संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

दो बार विजयी रहे हैं सोनकर

इससे पहले विनोद सोनकर वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में लगातार दो बार जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचे थे।इनका जन्म 18 फरवरी 1970 में हुआ है। मौजूदा समय में वह 54 वर्ष के हैं। इंटर तक की पढ़ाई सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज से की है। जबकि स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है।

प्रयागराज के रहने वाले हैं विनोद सोनकर

विनोद सोनकर की पत्नी का नाम संगीता सोनकर और बेटे सार्थक वी कुमार व सक्षम विनायक हैं। मूल निवास सदियापुर, प्रयागराज है। मौजूदा समय में उनका निवास प्रीतम नगर प्रयागराज में है। जबकि परिवार के अन्य लोग चायल क्षेत्र के चिल्ला-शहबाजी में रहते हैं। पिछली बार के लोकसभा चुनाव में इन्हें कुल 383009 मत मिले थे और सपा से इंद्रजीत सरोज को हराया था। इनके जीत का अंतर 38722 था।

संसद में सवाल पूछने वाले प्रदेश के पहले सांसद

17वीं लोकसभा में सांसद विनोद सोनकर ने संसद के 51 डिबेट में हिस्सा लिया और इनके द्वारा कुल 573 प्रश्न पूछे। विनोद सोनकर प्रश्न पूछने वालों में देश में 10 वें और प्रदेश में पहले सांसद रहे। जनसुनवाई के माध्यम से पांच हजार से अधिक लोगों की समस्या का निराकरण भी इनके द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया गया। विनोद सोनकर का फल एवं गैस एजेंसी का व्यवसाय भी है।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी से ड‍िंपल के खि‍लाफ चुनाव लड़ेंगे जयवीर स‍िंह, BJP ने यूपी की 7 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की एक और ल‍िस्‍ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.