Move to Jagran APP

जयमाल के लिए फूलों की माला ही लाना भूल गया दूल्‍हा, स्‍टेज पर दुल्हन ने शादी से क‍िया इनकार, फ‍िर...

कानपुर देहात के झींझक में एक शादी समारोह के दौरान व‍िवाद हो गया। इसके बाद दुल्‍हन ने शादी से ही इनकार कर द‍िया। दरअसल दूल्‍हा पक्ष जयमाल के लिए पुष्प माला ही नहीं लाया था। दोनों पक्ष में विवाद के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे को कमरे में बैठा लिया। पुलिस पहुंची और दूल्हे को बचाकर थाने ले गई। समझौते के बाद बरात वापस लौट गई।

By charutosh jaiswal Edited By: Vinay Saxena Published: Mon, 22 Apr 2024 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:05 PM (IST)
स्‍टेज पर दुल्‍हन ने दूल्‍हे से शादी करने से क‍िया इनकार।

संवाद सहयोगी, झींझक। जयमाल के लिए पुष्प माला न लाने पर मंगलपुर क्षेत्र के तेरा गांव में दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया।दोनों पक्ष में विवाद के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे को कमरे में बैठा लिया। पुलिस पहुंची और दूल्हे को बचाकर थाने ले गई। जहां दोनों पक्ष ने एक दूसरे को दिया सामान वापस करने की बात तय की व बरात वापस लौट गई।

loksabha election banner

मंगलपुर के चिरखिरी गांव निवासी युवक की क्षेत्र के ही तेरा गांव निवासी युवती से विवाह तय हुआ था। तय तारीख पर रविवार की रात तेरा गांव में बरात लेकर युवक पहुंचा। द्वारचार के बाद जयमाल के लिए लड़का स्टेज पर पहुंच गया, तब पता चला कि जयमाल के लिए पुष्प माला नहीं लाए।

दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार 

इस पर दुल्हन नाराज हो गई और विवाह से इनकार कर दिया। लड़के वालों ने दूल्हे को जयमाल स्टेज से नीचे बुला लिया। दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। लड़की पक्ष ने लड़के को पकड़ कर कमरे में बैठा दिया। सोमवार सुबह लड़के पक्ष की शिकायत पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई।

इसके बाद दोनों पक्ष में बात चलती रही। बाद में दोनों पक्ष ने एक दूसरे को दिया गया सामान वापस करने पर बात तय हुई और शादी नहीं हुई। एसएसआई मंगलपुर कमलेश कुमार ने यादव ने बताया कि लड़की विवाह के लिए तैयार नहीं थी। आपस में समझौता कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पहले पानी में घोलकर पिया सिंदूर, फिर खुद को मारी गोली; UP बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद उठाया दिल दहला देने वाला कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.