UP Police : बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहा था भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई, पुलिस ने रोका तो हो गया हंगामा- थाने पहुंचकर...
थाने में मौजूद दारोगा अमित राघव से भी उनकी बहस हुई। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि नमक फैक्ट्री चौराहे पर गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोका था। इसके बाद लोग थाने पहुंचे थे जहां उनको समझा दिया गया है।
संस, कल्याणपुर : रावतपुर में बाइक पर तीन सवारी रोकने पर पुलिस से बहस हो गई। युवक ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाई बताकर थाना प्रभारी से बात कराई। इसी दौरान मौके पर मौजूद दारोगा से किसी बात को लेकर युवकों की झड़प हो गई। इसके बाद भाजपा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने दारोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर रावतपुर थाने पर हंगामा किया।
मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थाने
थाना प्रभारी ने उन्हें समझाकर शांत कराया। रावतपुर बाजार में दारोगा धर्मेंद्र सिंह और सिपाही सोनू तोमर ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका। जिसमें मयंक शुक्ला ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता और वार्ड अध्यक्ष आयुष शुक्ला का छोटा भाई बताया, तथा थाना प्रभारी से बात कराने को कहा।
थाना प्रभारी से बात होने के दौरान किसी बात को लेकर दारोगा धर्मेंद्र सिंह से युवकों की झड़प हो गई। इसके बाद युवक चले गए थोड़ी देर में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सरोज, उपाध्यक्ष आकाश चंदेल सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने रावतपुर थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वह दारोगा धर्मेंद्र सिंह पर मयंक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा रहे थे।
इसी दौरान थाने में मौजूद दारोगा अमित राघव से भी उनकी बहस हुई। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज मौके पर पहुंचे, और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि नमक फैक्ट्री चौराहे पर गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोका था। इसके बाद लोग थाने पहुंचे थे जहां उनको समझा दिया गया है।