Kannauj Lok Sabha Election: पहले ना फिर हां... आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बजे करेंगे नामांकन, भाजपा के इस दिग्गज नेता से होगी टक्कर
Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी ने अब कन्नौज से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब कन्नौज लोकसभा सीट से खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया था। इसी बीच लगातार अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। Kannauj Lok Sabha Election सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार अपराह्न एक बजे कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। वह दोपहर 12 बजे कन्नौज आ जाएंगे। पहले वह पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलकर नामांकन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि नामांकन के बाद अखिलेश शहर के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद वो आगे के कार्यक्रम निर्धारित करेंगे। वहीं, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक भी नामांकन दाखिल करेंगे। वो एक सेट नामांकन 23 अप्रैल को ही भर चुके हैं।
उनकी पत्नी नेहा पाठक ने भी बुधवार को नामांकन कराया है। गुरुवार सुबह से ही भाजपाई और सपाई खेमों में गहमागहमी दिखाई पड़ रही है। पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में बढ़ रहे निवेशक, शीर्ष 10 में शामिल हुआ यूपी का यह शहर
बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav SP) को यहां से प्रत्याशी बनाया था। इसी बीच लगातार अखिलेश यादव के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं। इतने दिनों से चल रही चर्चा पर अब सपा ने मुहर लगा दी है।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली और अन्य रूटों पर चलेंगी आठ समर स्पेशल, मार्ग बदलकर चलेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें
सपा अध्यक्ष स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को नाराज नहीं करना चाहते थे, उन्हें यह भी लग रहा था कि यदि स्थानीय नेता व कार्यकर्ता नाराज हो गए तो इसका असर कन्नौज लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। यही कारण है कि उन्होंने तेज प्रताप का टिकट काटकर खुद लड़ने का निर्णय ले लिया।