जागरण प्रतिनिधि, शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी पर शुक्रवार की रात एएसआई के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार युवक शिवपुरी से अमोला की ओर जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। सुरवाया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सीहोर थाना क्षेत्र के कांकर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय कुलदीप जाटव पुत्र ज्ञान सिंह जाटव शुक्रवार की रात बाइक पर सवार होकर अमोला गांव के लिए निकला था। इसी दौरान शुक्रवार की रात 10:00 बजे अमोला घाटी के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में कुलदीप जाटव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि कुलदीप जाटव के पिता ज्ञान सिंह जाटव पुलिस में एएसआई हैं। एएसआई ज्ञान सिंह जाटव वर्तमान में अशोकनगर जिले के नईसराय थाना में पदस्थ हैं।
बताया गया है की कुलदीप जाटव ने हाल ही में अमोला में मकान बनवाया था। जहां वह बीती रात बाइक पर सवार होकर अमोला जा रहा था। इसी दौरान में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
Lalitpur: दुष्कर्म में समझौता नहीं करने पर दी धमकी, पिता फंदे पर झूला, आरोपी पर FIR, जीते जी नहीं होने दिया बेटी की अस्मत का सौदा