Move to Jagran APP

UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाईस्कूल में 45 वें और 12वीं में 62वें पायदान पर रहा यह जिला, जानें अब तक आंकड़ें

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में तमाम झंझावातों के बीच इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस साल हाईस्कूल में जनपद का वर्ष 2023 से भी अच्छा परिणाम आया है। प्रदेश की सूची में जनपद हाईस्कूल में 16 पायदान ऊपर आकर 45 वें तो इंटरमीडिएट में दो पायदान ऊपर 62 वें स्थान पर पहुंच गया है।

By Anand Swaroop Chaturvedi Edited By: Riya Pandey Published: Tue, 23 Apr 2024 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:38 PM (IST)
हाईस्कूल में 45 वें और 12वीं में 62वें पायदान पर रहा यह जिला

जागरण संवाददाता, जौनपुर। UP Board 10th 12th 2024 Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में तमाम झंझावातों के बीच इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस साल हाईस्कूल में जनपद का वर्ष 2023 से भी अच्छा परिणाम आया है।

loksabha election banner

प्रदेश की सूची में जनपद हाईस्कूल में 16 पायदान ऊपर आकर 45 वें तो इंटरमीडिएट में दो पायदान ऊपर 62 वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2023 में हाईस्कूल में 61 वें व इंटरमीडिएट में 64 वें स्थान पर और वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 66 वें और इंटरमीडिएट में 54 वें स्थान पर रहा।

जनपद का अब तक का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम...

वर्ष पंजीकृत छात्र परीक्षा में शामिल छात्र उत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण प्रतिशत सूबे में स्थान
2016 111863 101211 89777 88.70 30 वां
2017 111357 101259 83586 82.55 28 वां
2018 107244 95415 43526 67.44 67 वां
2019 10428 96683 66927 69.22 72 वां
2020 98896 92484 70878 76.64 68 वां
2022 78962 73643 62822 85.31 66 वां
2023 90342 85189 73863 86.70 61 वां
2024 84575 80401 71257 88.63 45वां

नोट: वर्ष 2021 में 78185 छात्र पंजीकृत थे। कोविड के कारण सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।

जनपद का अब तक इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम...

वर्ष पंजीकृत छात्र परीक्षा में शामिल छात्र उत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण प्रतिशत सूबे में स्थान
2016 97951 94600 85445 90.32 41 वां
2017 90761 83972 73722 87.79 15 वां
2018 92452 84039 56941 67.72 55 वां
2019 89973 83497 45990 55.08  71 वां
2020 84259 79975 57282 71.62 61 वां
2022 76164 72050 60718 84.27 54 वां
2023 88382 85615 60520 70.69 66 वां
2024 77673 74274 59955 80.72 62 वां

नोट- वर्ष 2021 में 78185 छात्र पंजीकृत थे। कोविड के कारण सभी परीक्षार्थी अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- BHU के कैंपस में मची हलचल, फीस जमा करने में हुई देरी तो प्रवेश रद्द; ऐसा हुआ तो हॉस्टलर को खाली करना होगा कमरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.