Move to Jagran APP

'यूपी में खाता नहीं खोल पाएगा विपक्षी गठबंधन', राजभर ने साधा निशाना; साथ ही जनता से किया रोजगार का वादा

OP Rajbhar सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कालूराम प्रजापति के यहां उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताने आए थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आईएनडीआइए गठबंधन यूपी में खाता भी नहीं खोल पाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Fri, 19 Apr 2024 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 05:24 PM (IST)
राजभर ने साधा निशाना; साथ ही जनता से किया रोजगार का वादा

जागरण संवाददाता, उरई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में आईएनडीआइए गठबंधन यूपी में खाता भी नहीं खोल पाएगा। देश में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

loksabha election banner

ओपी राजभर ने कहा कि मोदी सरकार में ही महिलाओं को उचित सम्मान मिला, 33 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार ने ही लागू किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कालूराम प्रजापति के यहां उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताने आए थे।

स्वार्थ के लिए एक मंच पर आया विपक्ष

इस दौरान ओपी राजभर ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन में शामिल पार्टियां अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक मंच पर आई हैं,लेकिन उनकी इस बार लोकसभा चुनाव में उनकी दुर्गति होगी, यूपी में तो यह गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाएगा। ओपी राजभर ने कहा कि इस बार का चुनाव तो जनता लड़ रही है। आप गांव में जाकर देखिए तो जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। इसके बाद कहने के लिए कुछ नहीं नहीं बचता है।

भ्रष्टाचार पर सपा-बसपा को घेरा

केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ओपी राजभर ने यूपी पर फोकस करते हुए कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल के दौरान यहां जमकर भ्रष्टाचार होता था। सांप्रदायिक दंगे होते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में सत साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कमजोर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसका लाभ निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में मिलेगा ।

अखिलेश का राजभर पर कटाक्ष

राजभर ने कहा कि तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए कक्षा 6 से ही व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया।

यह भी पढ़ें: UP Politics : सीएम योगी बोले- पाकिस्तान की जनसंख्या के बराबर भारत में दिया जा रहा निशुल्क राशन; विपक्ष पर जमकर साधा निशाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.