Lok Sabha Elections 2024: हाथरस लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? पढ़ें हर जिले के बारे में डिटेल
हाथरस सिटी स्टेशन पूवोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज ट्रैक पर है वहीं हाथरस जंक्शन स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर ट्रैक पर है। दोनों ट्रैकों को जोड़ने की मांग लंबे समय से चल रही है। इसके लिए मेंडू के पास महज 800 मीटर के ट्रैक को बिछाने की जरूरत है। इससे सिटी स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और दिल्ली और कानपुर की तरफ जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी।
डिजिटल डेस्क, हाथरस। हाथरस 7 मई को मतदान होगा। देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। हाथरस को हींग की नगरी भी कहा जाता है। हींग को ओडीओपी में भी शाामिल किया गया है। इसे जीआई टैग भी मिल चुका है। हींग महंगा उत्पाद है।
हींग का कच्चा माल अफगानिस्तान, उजवेकिस्तान, कजाकिस्तान आदि देशों से आता है। कुछ वर्ष पहले तक हींग पर इंपोर्ट ड्यूटी 28 प्रतिशत थी। इसे कम करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। सरकार ने इसे माना और हींग की इंपोर्ट ड्यूटी 28 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। अब दूसरी समस्या इस कारोबार के मानकों की है। प्रोडक्ट और बाजार में में लगातार बदलाव हो रहा है, लेकिन इसे तैयार करने के मानक अंग्रेजों के जमाने के हैं। इन्हें अपडेट करने की जरूरत है।
हींग के टेस्टिंग लैब भी जिले में स्थापित हो ताकि व्यापारियों को लाभ मिले। अभी टेस्टिंग के लिए वह सैंपल आगरा और दिल्ली भेजना पड़ता है। जिले में हींग की 60 फैक्ट्रियां हैं जिनमें 20 बड़ी और 40 छोटी हैं। इसके अलावा घर-घर हींग का काम होता है।
पिछले चुनाव में हाथरस
राजवीर सिंह दिलेर - भाजपा- 684,299
रामजी लाल सुमन- सपा- 4,24,091
हाथरस
कुल वोटर संख्या जिले में- 1155448
लोकसभा क्षेत्र में-19 लाख
विधानसभा क्षेत्र-
हाथरस जिले के -हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ
अलीगढ़ जिले के--छर्रा व इगलास
पिछले लोकसभा चुनाव में कुल मतदानः 1124604
मत में बढ़ोतरी- 2.74 प्रतिशत
हाथरस
15 बार हुए चुनाव में अब तक सात बार भाजपा ने दर्ज की जीत
1 बार रालोद को मिली जीत, भाजपा से था गठबंधन
4 बार सांसद कांग्रेस और दो बार जनता पार्टी से बने
1 बार जनता दल को मिली जीत
-सपा और बसपा अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी हैं।
-1991 से शुरू हुआ भाजपा का दौर, जो रुका नहीं
-भाजपा के किशनलाल दिलेर लगातार चार बार सांसद बने
-वर्तमान में किशनलाल दिलेर के बेटे राजवीर सिंह दिलेर हैं सांसद, इन्होंने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को हराया था।
पार्टी को मिले प्रतिशत वोट
पार्टी, 2014, 2019
भाजपा, 51.87, 59.49
सपा, 17.24, 36.87
बसपा, 20.77, --
कांग्रेस, --, 2.8
(2014 में कांग्रेस व रालोद और 2019 में सपा व बसपा का था गठबंधन)