Move to Jagran APP

Holi से पहले दिल्ली रुट्स पर चलेंगी 20 अतिरिक्त रोडवेज बसें, बढ़ाए जाएंगे फेरे भी

हरदोई डिपो में 144 रोडवेज बसें संचालित हैं इनमें 17 अनुबंधित बसें शामिल हैं। दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निगम की ओर से 60 की जगह कुल 80 रोडवेज बसें नियमित रूप से संचालित की जाएंगी जबकि 64 रोडवेज बसें लखनऊ कानपुर सीतापुर कन्नौज फर्रुखाबाद शाहजहांपुर के अलावा अन्य मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

By upendra kumar agnihotri Edited By: Nitesh Srivastava Published: Fri, 22 Mar 2024 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 05:33 PM (IST)
होली पर दिल्ली और लखनऊ रूटों पर आज बढ़ाई जाएंगी बसें

जागरण संवाददाता, हरदोई। होली का पर्व नजदीक है। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की उपलब्धता को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली मार्ग पर 20 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं, जिससे अब इन बसों की संख्या 80 हो जाएगी। वहीं लोकल मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

loksabha election banner

हरदोई डिपो में 144 रोडवेज बसें संचालित हैं, इनमें 17 अनुबंधित बसें शामिल हैं। दिल्ली मार्ग पर रोडवेज बसों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निगम की ओर से 60 की जगह कुल 80 रोडवेज बसें नियमित रूप से संचालित की जाएंगी, जबकि 64 रोडवेज बसें लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के अलावा अन्य मार्गों पर संचालित की जाएंगी।

इन मार्गों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज बस स्टेशन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बताया कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05852-235444 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.