Move to Jagran APP

Gonda Lok Sabha Seat: एक दशक से भाजपा का अभेद दुर्ग बन गई गोनर्द की धरती, हैट्रिक लगाने के लिए फिर मैदान में कीर्तिवर्धन सिंह

गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर एक बार फिर दांव लगाया है। 1996 में वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े इस बार भी उन्हें सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो चुनाव में हार के बाद आनंद सिंह ने अपनी राजनीतिक विरासत बेटे कीर्तिवर्धन सिंह को सौंप दी।

By Varun Yadav Edited By: Riya Pandey Published: Tue, 02 Apr 2024 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 03:29 PM (IST)
भाजपा की ओर से हैट्रिक लगाने के लिए फिर मैदान में कीर्तिवर्धन सिंह

जागरण संवाददाता, गोंडा। गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर एक बार फिर दांव लगाया है। कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1971 में सांसद चुने गए थे। 1980, 1984 व 1989 के बीच हुए तीन चुनावों में आनंद सिंह ने लगातार जीत दर्ज करके हैट्रिक लगाई थी। 1991 में वह भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह से चुनाव हार गए।

loksabha election banner

1996 में वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े, इस बार भी उन्हें सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो चुनाव में हार के बाद आनंद सिंह ने अपनी राजनीतिक विरासत बेटे कीर्तिवर्धन सिंह को सौंप दी।

कीर्तिवर्धन सिंह सपा के टिकट पर 1998 में भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को हराकर पहली बार संसद पहुंचे। वह भाजपा के टिकट पर वर्ष 2014 व 2019 का चुनाव लगातार जीत चुके हैं, इस बार उनके पास हैट्रिक लगाने का मौका है। वहीं, सपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा पर दांव लगाया है। गोंडा से रमन मिश्र की रिपाेर्ट :

संसद पहुंचने में पिता की कर चुके हैं बराबरी

गोंडा लोकसभा सीट पर अबतक 17 चुनाव हो चुके हैं, सबसे ज्यादा बार इस सीट से चुने जाने का रिकार्ड आनंद सिंह व उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह के नाम दर्ज है। दोनों चार-चार बार लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार कीर्तिवर्धन सिंह के सामने पिता का रिकार्ड तोड़ने का मौका है। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने इस सीट से दो बार जीत दर्ज की है। जबकि, एक बार उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह सांसद चुनी गई हैं।

गोंडा लोकसभा सीट से चुने गए सांसद

वर्ष सांसद दल
1957 दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस
1962 राम रतन गुप्ता कांग्रेस
1964 नारायण दांडेकर स्वंतत्र पार्टी
1967 सुचेता कृपलानी कांग्रेस
1971 आनंद सिंह कांग्रेस
1977 सत्यदेव सिंह जनता पार्टी
1980 आनंद सिंह कांग्रेस
1984 आनंद सिंह कांग्रेस
1989 आनंद सिंह कांग्रेस
1991 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा
1996 केतकी देवी सिंह भाजपा
1998 कीर्तिवर्धन सिंह सपा
1999 बृजभूषण शरण सिंह भाजपा
2004 कीर्तिवर्धन सिंह सपा
2009 बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस
2014 कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा
2019 कीर्तिवर्धन सिंह भाजपा

यह भी पढ़ें- UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस कदम से भाजपा-बसपा में बैचेनी, इस सीट पर ऐसे नेता पर लगाया दांव कि चौंक गए सभी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.