नया शेड्यूल जारी, दो दिन और चलेगी समर स्पेशल
गाजीपुर : जनपदवासियों की मांग को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मुंबई समर स्पेशल को दो दिनों के लिए और चल
गाजीपुर : जनपदवासियों की मांग को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मुंबई समर स्पेशल को दो दिनों के लिए और चलाया जाएगा। नए शेड्यूल के अनुसार 12 एवं 15 मई को मुंबई से और 13 एवं 16 मई को सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। नए शेड्यूल के जारी होने से लोगों में हर्ष का माहौल है। इसका समय वही पुराना होगा इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लोगों की मांग को देखते हुए मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करवाया। परिचालन शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि पूरी ट्रेन में आरक्षित टिकट पर यात्रा करने के कारण साधारण टिकट पर सफर करने वालों को थोड़ी निराशा जरूर हुई लेकिन नई ट्रेन चलने से लोगों की मुंबई जाने की परेशानियों से निजात मिलती दिख रही है। ट्रेन अपने पुराने निर्धारित समय के अनुसार मुंबई से 12को 00.55 चलकर थाना, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, इलाहाबाद, जौनपुर, औड़िहार होते हुए दूसरे दिन सुबह छह बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं उसी दिन 8.35 मिनट पर मुंबई के लिए सिटी स्टेशन से रवाना होगी जो लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर दूसरे दिन 13:45 मिनट पर पहुंचेगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए मुंबई समर स्पेशल को दो दिनों के लिए और चलाने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है।