Move to Jagran APP

मुंबई के लिए नई समर स्पेशल

गाजीपुर : मुंबई जाने के लिए यात्रियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन

By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 01:01 AM (IST)
मुंबई के लिए नई समर स्पेशल

गाजीपुर : मुंबई जाने के लिए यात्रियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास ने मुंबई की यात्रा को आसान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने सप्ताह में दो दिन समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुंबई से पांच और आठ को रवाना होगी और सिटी स्टेशन से छह व नौ मई को वापसी होगी। अभी फिलहाल केवल दो दिनों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। आगे इसे स्थायी तौर पर चलाने का निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा।

loksabha election banner

सिटी स्टेशन से मुंबई के लिए केवल पवन एक्सप्रेस होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। समर अवकाश के दो माह पूर्व ही सभी सीटें फुल हो जाया करती थीं। ऐसे में लोगों को मुंबई जाने के लिए वाराणसी, मुगलसराय आदि स्टेशनों से आरक्षण कराना होता था। इसके बावजूद उनको आरक्षित बर्थ मिलना सुनिश्चित नहीं होता था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत रेल राज्य मंत्री से की और तत्काल मुंबई के लिए ट्रेन चलवाने का आग्रह किया। सांसद मनोज सिन्हा ने इसे संज्ञान में लेते हुए मुंबई से ट्रेन चलवाने का भरोसा दिलाया था लेकिन भीड़ को देखते हुए तत्काल केवल दो दिनों के लिए समर स्पेशल का संचालन कराया जा रहा है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पांच मई को .55 (यानि चार मई की आधी रात बारह बजकर 55 मिनट पर) मिनट पर चलकर दूसरे दिन सुबह छह बजकर 35 मिनट पर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरा चक्कर आठ मई इसी समयानुसार होगा। बताया कि वापसी छह मई को सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर होगी जो दूसरे दिन एक बजकर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। नौ मई को भी इसके चलने का यही समय होगा। दो दिनों के अलावा आगे का कोई शेड्यूल अभी नहीं आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.