Move to Jagran APP

Ghaziabad Weather: सुबह से ही तेज धूप में गर्मी की मार से लोग हो रहे परेशान, अगले दो दिनों तक भी नहीं मिलेगी राहत

गाजियाबाद में बीते कई दिनों से बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। सोमवार सुबह से ही धूप के आगे आसमान में मंडराते हल्के बादल बेअसर रहे। इसी बीच लोग गर्मी से परेशान और इससे बचते हुए देखे गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

By Deepa Sharma Edited By: Sonu Suman Published: Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM (IST)
सुबह से ही तेज धूप में गर्मी की मार से लोग हो रहे परेशान।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बीते कई दिन से लगातार गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। सोमवार को सुबह सवेरे से ही धूप के आगे आसमान में मंडराते हल्के बादल बेअसर रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान बढ़ने के साथ गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

loksabha election banner

बीते कई दिन से लगातार लोग गर्मी से परेशान हैं। सुबह से ही धूप में रुकना मुश्किल हो जाता है। शनिवार को पूरे दिन गर्मी रहने के बाद रात में ठंडी हवा बहती रही थी। लेकिन रविवार के बाद सोमवार को सुबह सवेरे से ही फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखा दिया। दोपहर में लोग लू और गर्मी की वजह से कम ही घर से बाहर दिखे। जो लोग घर से बाहर निकले और धूप व गर्मी से अपना बचाव करते दिखे।

दो दिन गर्मी ज्यादा होगी महसूस

न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा अधिकतम 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 20 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा। दो दिन गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है।

आर्द्रता 19 प्रतिशत रहने का अनुमान

तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गर्म हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 19 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad Crime: दोस्तों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली के अस्पताल में भर्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.