Firozabad News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में कातिल बना पति, पड़ोसी युवक का हाथ और पैर बांध लोडर से कुचलकर कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश के फिराजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुनेश यादव की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि वह पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पड़ोसी 25 वर्षीय राजीव यादव ने कई बार बीच-बचाव करते हुए उसकी पत्नी की तरफदारी की थी। मुनेश को पत्नी के राजीव से अवैध संबंध का शक था। इसकी बात को लेकर बवाल हुआ है।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति और उसके स्वजन ने पड़ोसी युवक को घर से उठाया। हाथ-पैर बांधकर लोडर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। युवक पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
आरोपित फरार हैं। महिला को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार भाइयों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुनेश यादव की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि वह पत्नी से आए दिन मारपीट करता था।
पड़ोसी 25 वर्षीय राजीव यादव ने कई बार बीच-बचाव करते हुए उसकी पत्नी की तरफदारी की थी। मुनेश को पत्नी के राजीव से अवैध संबंध का शक था। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर मुनेश और उसकी पत्नी में काफी विवाद हुआ। इसके बाद मुनेश और उसके स्वजन पत्नी को जबरन राजीव के घर पर छोड़ आए।
इसे भी पढ़ें- NCRTC ने मतदाताओं को दिया खास तोहफा, पहले मतदान कीजिए फिर प्रीमियम कोच में कीजिए सफर
पत्नी लौट कर अपने घर गई, लेकिन उसे घुसने नहीं दिया। राजीव को भी उसके स्वजन ने डांट लगाई। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। राजीव के भाई राजेश की तहरीर के अनुसार, मुनेश और उसके स्वजन घर आए और राजीव को लोडर वाहन में डालकर ले गए। हम लोग भी पीछे-पीछे दौड़े।
इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में है नाम तो इन 12 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकते हैं वोट, नहीं होगी कोई परेशानी
गांव के बाहर आरोपितों ने राजीव के हाथ-पैर बांधकर जमीन पर गिरा दिया। मुनेश ने लोडर वाहन से दो बार राजीव को कुचल दिया। हम लोगों ने विरोध किया तो मुनेश के फौजी भाई ब्रजेश ने राइफल तान दी। आरोपितों ने पत्नी पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गई।
वारदात के बाद राजीव के स्वजन ने शव सड़क पर ही रखकर हंगामा किया। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर मुनेश, उसके भाई ब्रजेश, बिजेंद्र उर्फ छोटे, विजय और पिता ओसपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।