Move to Jagran APP

डिंपल के खिलाफ चुनावी रण में उतरे योगी के मंत्री, कहा- मुलायम सिंह यादव की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि मैनपुरी में..

जयवीर सिंह ने सवाल दागते हुए पूछा कि डिंपल चुनाव जीतने के बाद मैनपुरी की जनता के लिए क्या योजनाएं लेकर आईं। मैनपुरी के लिए क्या काम किया? दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सात साल के कार्यकाल में गुंडे और अराजकता समाप्त हुई है। लफंगों पर विराम लगाया गया। कानून का राज कायम हुआ है।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Published: Fri, 12 Apr 2024 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 04:54 PM (IST)
प्रत्याशी बनने के बाद योगी के मंत्री ने डिंपल यादव ने गढ़ में ठोंकी चुनावी ताल

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए जाते समय सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी एवं पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मैनपुरी में चुनाव जीतना कोई चुनौती नही हैं। वहां सूखा खत्म होगा और कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं के जोश के दम पर भगवा लहराएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा 2019 का चुनाव नेताजी मुलायम सिंह 90 हजार वोटों से जीते थे। उनका निधन होने के बाद उपचुनाव हुआ। नेताजी की चिता की राख ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि वहां पर उपचुनाव कर दिया गया। नेताजी को श्रद्धांजलि स्वरूप डिंपल यादव को वहां की जनता ने सांसद बनाया, लेकिन अब दौर बदल गया है। अब निर्णय वैलेट से होगा।

उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि डिंपल चुनाव जीतने के बाद मैनपुरी की जनता के लिए क्या योजनाएं लेकर आईं। मैनपुरी के लिए क्या काम किया? दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सात साल के कार्यकाल में गुंडे और अराजकता समाप्त हुई है। लफंगों पर विराम लगाया गया। कानून का राज कायम हुआ है। मैनपुरी की जनता कमल खिलाएगी। भगवा फहराएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.