Move to Jagran APP

BJP Candidate: लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने फिरोजाबाद सीट से प्रत्याशी किया घाेषित, अक्षय यादव के आगे इन्हें दिया टिकट

Lok Sabha Election Firozabad Seat Bjp Candiate भाजपा ने फिरोजाबाद सीट पर ठाकुर प्रत्याशी पर दांव लगाया है। मैनपुरी में ठाकुर जयवीर सिंह के बाद ब्रज की ये दूसरी सीट है जहां भाजपा ने ठाकुर प्रत्याशी को टिकट दिया है। इस सीट पर वर्तमान में चंद्रसिंह जादौन सांसद हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में अक्षय यादव और शिवपाल सिंह को हराकर यहां कमल खिलाया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Tue, 16 Apr 2024 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:32 PM (IST)
Firozabad News: भाजपा ने ठा. विश्वदीप सिंह को बनाया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Lok Sabha Election 2024: लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया। उद्यमी एवं शिक्षाविद ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है। विश्वदीप सिंह के पिता ठाकुर बृजराज सिंह 1957 से 1962 तक सेसोपा से सांसद रहे हैं।

loksabha election banner

ठाकुर विश्वजीत सिंह ने इससे पहले 2014 में लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,18,909 वोट मिले थे। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जीत मिली थी। उन्हें 5 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस बार भी अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हैं। 

ये भी पढ़ेंः Election 2024: मुरादाबाद में कम नहीं हो रहीं सपा की मुश्किलें, पहले प्रत्याशी पर छिड़ा घमासान, अब रुचि वीरा पर केस दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.