Move to Jagran APP

बसपा के पत्ते खुलने पर सपा-भाजपा बदलेगी चुनावी रणनीति, इस सीट पर हाथी को मुस्लिम चेहरे की तलाश

Lok Sabha Election 2024 वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार पार्टी को कोई दमदार चेहरा नहीं मिल रहा है। इससे समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी राहत महसूस कर रही हैं। हालांकि दोनों दलों के प्रत्याशी माहौल अपने पक्ष में करने को जुटे हैं लेकिन उनकी नजर बसपा की गतिविधियों पर भी है।

By adarsh mishra Edited By: Abhishek Pandey Published: Sun, 14 Apr 2024 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2024 01:05 PM (IST)
बसपा के पत्ते खुलने पर सपा-भाजपा बदलेगी चुनावी रणनीति

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार पार्टी को कोई दमदार चेहरा नहीं मिल रहा है। इससे समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी राहत महसूस कर रही हैं। हालांकि दोनों दलों के प्रत्याशी माहौल अपने पक्ष में करने को जुटे हैं, लेकिन उनकी नजर बसपा की गतिविधियों पर भी है।

loksabha election banner

बसपा प्रत्याशी के नाम का एलान होने के बाद दोनों दल अपनी चुनावी रणनीति बदलेंगे।  बसपा ने पिछले चुनाव में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था। तब बसपा के पास समाजवादी पार्टी का भी समर्थन था। अब बसपा मैदान में अकेले ताल ठोंकने को एड़ी चोटी का जोर लगाए है।

पूर्व प्रत्याशी मनोज अग्रवाल अब भाजपाई हो चुके हैं। बसपा की पहली पसंद ब्राह्मण अथवा मुस्लिम प्रत्याशी है, लेकिन दोनों वर्गों में कोई चर्चित चेहरा अभी नहीं मिल पाया है। इससे भाजपा व सपा दोनों दल राहत महसूस कर रहे हैं।

सपा ने नवल किशोर शाक्य को बनाया प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने जहां डा. नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने राजनीति के चतुर खिलाड़ी सांसद मुकेश राजपूत को फिर मौका दिया है। सपा व भाजपा चुनाव प्रचार में जुटी हैं, लेकिन वह बसपा की रणनीति की भी टोह ले रही हैं।

बसपा प्रत्याशी के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। ब्राह्मण प्रत्याशी आने पर जहां भाजपा को अपनी चुनावी रणनीति बदलनी होगी वहीं मुस्लिम प्रत्याशी आने पर समाजवादी पार्टी को अपना चुनावी गणित फिर से ठीक करना होगा।

भाजपाइयों का मानना है कि यदि बसपा ने कमजोर प्रत्याशी मैदान में उतारा तो उन्हें मुफ्त राशन व अन्य योजनाओं का लाभ बसपा के कैडर वोट में मिलेगा। इस कैडर वोट को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को भी उतारेगी।

बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर ने बताया कि पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी चल रही है, शीघ्र ही प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के लिए नई चुनौती, मुरादाबाद सीट पर फिर छिड़ा घमासान; सपा सांसद एसटी हसन ने कर दिया बड़ा एलान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.