Move to Jagran APP

बसपाई किले भी पर फहरेगा भाजपाई झंडा, इस नेता ने मारी पलटी; अब बदल जाएगी फर्रुखाबाद की चुनावी तस्वीर?

अभी तक शहर में कोई भी चुनाव हो त्रिकोणीय मुकाबला होता था लेकिन अब तस्वीर बदल जाएगी। भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले एक बड़े बसपाई किले पर भाजपा का झंडा फहराने लगा है। शहर में बसपा के बड़े झंडाबरदार पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पालिकाध्यक्ष पत्नी वत्सला अग्रवाल के भाजपा में शामिल हो जाने से नगर पालिका पर भगवा फहराने का ख्वाब भी भाजपाइयों का पूरा हो जाएगा।

By brajesh mishra Edited By: Aysha Sheikh Published: Tue, 09 Apr 2024 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:16 PM (IST)
बसपाई किले भी पर फहरेगा भाजपाई झंडा, इस नेता ने मारी पलटी; अब बदल जाएगी फर्रुखाबाद की चुनावी तस्वीर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। अभी तक शहर में कोई भी चुनाव हो, त्रिकोणीय मुकाबला होता था, लेकिन अब तस्वीर बदल जाएगी। क्योंकि भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले एक बड़े बसपाई किले पर भाजपा का झंडा फहराने लगा है। शहर में बसपा के बड़े झंडाबरदार पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पालिकाध्यक्ष पत्नी वत्सला अग्रवाल के भाजपा में शामिल हो जाने से नगर पालिका पर भगवा फहराने का ख्वाब भी भाजपाइयों का पूरा हो जाएगा।

loksabha election banner

आम चुनावों में भी शहर के अंदर भाजपा को मजबूती मिलेगी। सोमवार सुबह बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और उनकी पालिकाध्यक्ष पत्नी वत्सला अग्रवाल ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसकी खबर आते यहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिया था मूकसमर्थन

पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके मनोज अग्रवाल ने विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा को मूकसमर्थन दिया था। तब से उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, लेकिन नगर पालिका चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष की मां को चुनाव हरा देने के कारण उनका विरोध भाजपा का एक धड़ा कर रहा था।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से पुराने संबंध और एक ताकतवर केंद्रीय नेता की नजदीकी के चलते उन्हें भाजपा में इंट्री मिल गई। निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था। इसी के बाद पार्टी का एक गुट मनोज की भाजपा में इंट्री को लेकर विरोध कर रहा था।

मनोज अग्रवाल ने 2019 में बसपा की टिकट पर सपा के समर्थन से लोकसभा चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। मनोज अग्रवाल पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। एक केंद्रीय नेता की हरी झंडी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला दी।

उनके भाजपा में शामिल होने से एक खेमे में खामोशी छाई है तो एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी खेमा इसे पार्टी को मजबूत करने का कदम बता रहा है। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर ने कहा कि उनकी पार्टी में लोग लाभ लेने के लिए आते हैं। अब उन्हें कोई लाभ नहीं दिख रहा होगा तो वह पार्टी छोड़ गए।

मोदी व योगी की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्ष से सामूहिक विवाह, मां रसोई सहित कई जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। वृहद रूप से यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी कर रहे हैं। दोनों वरिष्ठ नेताओं की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में रहकर सेवा करने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.