Lok Sabha Election : फर्रुखाबाद में बसपा ने इस चेहरे पर खेला दांव, कभी कांग्रेस पार्टी में थे इस पद पर
बहुजन समाज पार्टी कई माह से यहां लोकसभा चुनाव में मजबूत चेहरे की तलाश में थी। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दर्जनों लोगों से संपर्क किया लेकिन कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहा था। सोमवार दोपहर बसपा के मंडल कोआर्डीनेटर संजय गौतम जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर व अन्य पदाधिकारियों साथ मुहल्ला नई बस्ती निवासी क्रांति पांडेय को लेकर लखनऊ स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव में इस बार बसपा ने कांग्रेस सेवादल व एनएसयूआइ के पूर्व जिलाध्यक्ष को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की है। पार्टी मुखिया से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी गई है।
बहुजन समाज पार्टी कई माह से यहां लोकसभा चुनाव में मजबूत चेहरे की तलाश में थी। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दर्जनों लोगों से संपर्क किया, लेकिन कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहा था। सोमवार दोपहर बसपा के मंडल कोआर्डीनेटर संजय गौतम, जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर व अन्य पदाधिकारियों साथ मुहल्ला नई बस्ती निवासी क्रांति पांडेय को लेकर लखनऊ स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
मायावती से मुलाकात के बाद बसपा में हुए शामिल
उनकी भेंट देर शाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से कराई गई। उसके बाद क्रांति पांडेय को लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी बनने के लिए हरी झंडी दे दी गई। क्रांति पांडेय कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक व यूएनएसआइ के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने एक बार बद्रीविशाल डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
व्यावसायी क्रांति पांडेय के पिता ब्रजेश पांडेय कांग्रेस के पूर्व विधायक पं. विमल प्रसाद तिवारी के नजदीक माने जाते थे। क्रांति पांडेय कांग्रेस में काफी समय से सक्रिय नहीं थे। बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर ने पुष्टि करते हुए कहा कि बसपा के प्रत्याशी क्रांति पांडेय होंगे और उन्हें पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा।