लोकसभा चुनाव के बीच बसपा को एक और झटका, जिला प्रभारी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
चुनावी जोड़तोड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बसपा को तगड़ा झटका दिया है। बसपा के जिला प्रभारी सहित कई नेताओं ने सुबह लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। बसपा के जिला प्रभारी रामनरेश गौतम पूर्व में कई बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार सुबह लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। (Lok Sabha Election 2024) चुनावी जोड़तोड़ के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बसपा को तगड़ा झटका दिया है। बसपा के जिला प्रभारी सहित कई नेताओं ने सुबह लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया।
बसपा के जिला प्रभारी रामनरेश गौतम पूर्व में कई बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार सुबह लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। रामनरेश के साथ ही बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, अनुराग उर्फ अन्नू आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।
लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
अनुराग उर्फ अन्नू वर्ष 2012 में बसपा की टिकट पर कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। उनके पिता पूर्व एमएलसी सतीश जाटव की गिनती बसपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। सतीश मंडल व जोनल कोआर्डीनेटर भी रहे थे। शाम को इन सभी नेताओं का आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि नेता मौजूद रहे। इसके अलावा पेट्रोलपंप मालिक पंकज राय ने भी सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में भाजपा में आस्था जताई। बसपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह अंबेडकर ने रामनरेश के पार्टी छोड़ने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह कैडर वोट के सहारे चुनाव जीतती है नेताओं की दम पर नहीं।
इसे भी पढ़ें: सपा के गढ़ में जयवीर सिंह पर इतिहास रचने की चुनौती, तीन वजह जो बढ़ा सकती हैं डिंपल यादव की मुश्किलें