Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के बीच सपा को एक और झटका, आधा दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में शामिल; पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

इटावा क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को सपा जिला सचिव बृजेश यादव पूर्व जिला सचिव रजनीश यादव पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जसवंतनगर ब्रजनंदन यादव सपा ब्लाक अध्यक्ष ताखा अनुज यादव पूर्व प्रधान अमथरी सत्यराम यादव संतोष यादव कमलेश यादव अनुज राठौर गौरव यादव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By gaurav dudeja Edited By: Abhishek Pandey Published: Thu, 25 Apr 2024 12:25 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 12:25 PM (IST)
आधा दर्जन सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

संवाद सूत्र, ऊसराहार। क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को सपा जिला सचिव बृजेश यादव, पूर्व जिला सचिव रजनीश यादव, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जसवंतनगर ब्रजनंदन यादव, सपा ब्लाक अध्यक्ष ताखा अनुज यादव, पूर्व प्रधान अमथरी सत्यराम यादव, संतोष यादव, कमलेश यादव, अनुज राठौर, गौरव यादव ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि सपा में तन मन धन से कार्य करने के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही थी। इस मौके पर मंडल महामंत्री जितेन्द्र पाल, कमल ठाकुर, रजनीश मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, मंडल मंत्री नीलेश कठेरिया, अरविंद शर्मा, सुनील चौहान समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने बताया ताखा में कोई ब्लाक कमेटी गठित नहीं की गई है। अनुज यादव पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष नहीं है। ताखा में कमेटी का गठन ही नही हैं, इसलिए किसी के पास कोई पद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज में दांव पर लगी सपा-भाजपा की प्रतिष्ठा, मुलायम की विरासत बचाने उतरे अखिलेश; बोले- होकर रहेगी क्रांति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.