लोकसभा चुनाव से पहले एक और कद्दावर नेता ने छोड़ा बसपा का साथ, भाजपा में हुए शामिल
बसपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय यादव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई समर्थकों ने भी सदस्यता ली। अजय के अलावा मिरहची नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय और उनके पति सर्वेश उपाध्याय व निधौली कला की नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने भी पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा- बसपा में दम घुट रहा था सपा अवसरवादी पार्टी है।
जागरण संवाददाता, एटा। (Lok Sabha Election 2024) बसपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय यादव गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई समर्थकों ने भी सदस्यता ली। अजय के अलावा मिरहची नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय और उनके पति सर्वेश उपाध्याय व निधौली कला की नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल होते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मैं अब हमेशा भाजपा के साथ रहूंगा तथा पार्टी के लिए दिन-रात काम करूंगा। भाजपा प्रत्याशी को अच्छे वोटों से जिताएंगे। बसपा में दम घुट रहा था, सपा अवसरवादी पार्टी है।
पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने थे। उनका राजनीतिक कैरियर सपा- बसपा के बीच रहा है। उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है। भाजपा ने सर्वेश उपाध्याय को लाकर ब्राह्मणों की नाराजी दूर करने की कोशिश की है। इस अवसर पर पार्टी के कई स्थानीय नेता पदाधिकारी समर्थकों का जमावड़ा रहा। अजय यादव सकीट विकासखंड क्षेत्र के गांव रेवाड़ी के रहने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसा 'अधिकारी' जिसके तेवर देख पुलिस वाले भी रह गए हैरान, परिवार को भी रखा झांसे में; बस एक गलती और खुल गई सारी पोल