Move to Jagran APP

'अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा करने के ल‍िए जीतनी होगी यूपी की 80 की 80 सीटें', चंदौली में बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंदौली में कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीट पार करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतनी होंगी। उन्‍होंने कहा क‍ि पहले की अपेक्षा देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है तभी पूरा विकास हो पाएगा।

By pradeep kumar singh Edited By: Vinay Saxena Published: Fri, 08 Mar 2024 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:48 PM (IST)
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर। - जागरण

जागरण संवाददाता, चंदौली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का जो नारा है अबकी बार 400 के पार, इसके लिए उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जितनी होगी, तभी 400 पार का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। पहले की अपेक्षा देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है, तभी पूरा विकास हो पाएगा। मंत्री पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

कहा कि सांसद ही क्षेत्र की जनता का आवाज उठाता है। मेरा बूथ सबसे मजबूत करना है। जिसमें बूथ अध्यक्षों की भूमिका अहम होगी। अपने-अपने बूथों को सबको जीतने की जरूरत है और नियमित बूथ पर बैठक भी करना अनिवार्य है। हर बूथ से 370 वोटों की लीड करना है।

कहा कि 2014 से पहले घोटाले की सरकार थी। हर रोज नए-नए घोटाले सुनने को मिलते थे। आज देश में सुशासन की सरकार है। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। आज विकास हो रहा है। आज रोजगार के अवसर ज्यादा है। हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में एयरपोर्ट व एम्स की संख्या बढ़ी है। पहले जहां 95 हजार किमी सड़क थी, वह बढ़कर आज 1.75 लाख किमी हो गई है। इससे लोगों को सहूलियत हुई है।

बैठक में उन्होंने लोकसभा चंदौली व लोकसभा गाजीपुर के चुनाव प्रबंधन समिति के लोगों के साथ गहन चर्चा कर लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान सभी कार्यकर्ताओं से किया। इसके पूर्व पड़ाव चौराहे पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह व साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह व रमेश जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे

कैबिनेट मंत्री ने आईएनडीआई गठबंधन पर बोला हमला

चंदौली: पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने आईएनडीआईए सहित राहुल व प्रियंका के रायबरेली, अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर चुटकी ली। कहा कि लगता था कि गांधी परिवार पलायन कर गया, क्योंकि उनकी प्लानिंग में यूपी कहीं नजर नहीं आता था। राहुल गांधी वायनाड में जाकर यूपी के लोगों के लिए जो शब्द बोलते थे, वह उत्तर प्रदेश की जनता भूली नहीं है।

यूपी में जब राहुल गांधी आए थे तो 40 लोग आसपास नजर नहीं आए। क्या सोच के चुनाव लड़ेंगे। वायनाड में भी कम्युनिस्ट ने रंग दिखा दिया है, यूपी की जनता करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है। कहा कि यह आईनडीआईए गठबंधन घमंड व अहंकार से भरा हुआ है। ममता बनर्जी उनके कार्यक्रम में नहीं आती, अखिलेश नखरा पर नखरा करके फिर आने की बात करते हैं।

मध्य प्रदेश में उनके आने से पहले कई लोग इस्तीफा देते हैं, गुजरात की भी वही हालत है। पूर्व मंत्री विधायक बड़े नेता भी इस्तीफा देते हैं, पंजाब असेंबली में मुख्यमंत्री इनको खरी-खोटी सुनाते हैं। यह कैसा गठबंधन है, जो एक दूसरे को नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटता है, अहंकार स‍िर चढ़ करके बोलता है।

यूपी में एसआईटी जांच में पाए गए 13000 अवैध मदरसों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे कदम जो राष्ट्र सुरक्षा के लिए हैं, सरकार जरूर उठाएगी। जब एक बार आपके सामने रिपोर्ट आएगी तो पता चलेगा। क्या चुनौतियां थी, क्या इसमें चल रहा था, क्यों करवाने की आवश्यकता पड़ी, इन सब पहलुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार बेहतर बता सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं इतना कहूंगा आज भारत के युवाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, अच्छी स्कील चाहिए ताकि वह विकसित भारत का निर्माण कर सके। समाज के हर वर्ग को साथ में लेकर चलने के लिए मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास का मंत्र दिया है। इसलिए भारत में जिनको कई वर्षों तक वोट बैंक बनाकर कांग्रेस चलती रही, आज वह कांग्रेस से छटक गया है, क्योंकि उनका अपना कोई है तो मोदी है। मोदी में उनका विश्वास है और उनका उत्थान करने के लिए भी मोदी की ही गारंटी है।

यह भी पढ़ें: LPG गैस सिंलेंडर की कीमत में 100 रुपए की छूट पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार, बताया लोक-कल्याणकारी सौगात

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय से पलटेंगी मायावती! यूपी में इस पार्टी से हो सकता है बसपा का गठबंधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.