Move to Jagran APP

चंदौली लोकसभा सीट पर बसपा ने खाेले पत्ते, इस पुराने चेहरे पर लगाया दांव; घोषणा होते ही गरमाया माहौल

चंदौली सीट से सत्येंद्र मौर्य के नाम की घोषणा होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्येंद्र वर्ष 1995 से पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2007 में बसपा के कुशवाहा भाईचारा समाज के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने और वर्ष 2009 तक इस पद के दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पार्टी मुखिया ने जो निर्णय लिया है कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैं।

By Manoj Singh Edited By: Vinay Saxena Published: Tue, 19 Mar 2024 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 07:47 PM (IST)
बसपा ने चंदौली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की।

जागरण संवाददाता, चंदौली। बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को चंदौली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई। जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों ने सत्येंद्र मौर्य के नाम की घोषणा की।

loksabha election banner

सत्येंद्र मौर्य अजगरा विस क्षेत्र के निवासी हैं। नाम की घोषणा होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्येंद्र वर्ष 1995 से पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2007 में बसपा के कुशवाहा भाईचारा समाज के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने और वर्ष 2009 तक इस पद के दायित्वों का निर्वहन किया।

मुख्य अतिथि रामचंद्र गौतम मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी ने कहा कि बसपा की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि पार्टी मुखिया बहन मायावती ने जो निर्णय लिया है। कार्यकर्ता उसका सम्मान करते हैं।

यहां देखें 2024 के लोकसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल... 

कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव प्रचार अभियान को तेज करें,ताकि जन-जन में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार हो सके। बुझारत राजभर, डा विनोद कुमार, अवनीश कुमार, आलोक चौहान, राजन खान, जिला प्रभारी मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी सुबोध राम ने किया।

लोकसभा क्षेत्र 2019 के विजेता जानने के लिए लोकसभा क्षेत्र के नाम पर क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.