नाबालिग प्रेमिका के साथ सतना आया चंदौली का युवक, मामूली विवाद में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली
तना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कैफ को जेल भेजा गया है जबकि किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों गुरुवार रात सतना पहुंचे। वे कटनी जाना चाहते थे। इसलिए टैक्सी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रज्जाक नाम का ई-रिक्शा चालक मिला। जिससे उनका विवाद हो गया।
नईदुनिया,सतना। उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी कैफ खान नाबालिग प्रेमिका के साथ सतना पहुंचा। किसी बात पर उसका ई-रिक्शा चालक से विवाद हो गया। कैफ ने उसे गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे प्रेमिका संग गिरफ्तार कर लिया।
गोली चलाने की वारदात का वीडियो भी सामने आया है। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कैफ को जेल भेजा गया है, जबकि किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों गुरुवार रात सतना पहुंचे। वे कटनी जाना चाहते थे। इसलिए टैक्सी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रज्जाक नाम का ई-रिक्शा चालक मिला। किराया तय करने के दौरान दोनों में विवाद हुआ।
इसके बाद कैफ ने रज्जाक पर फायर कर दिया। गोली लगने से रज्जाक घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र के अनुसार कैफ के साथ सतना पहुंची नाबालिग ने बताया कि उसके पिता रेलवे कान्ट्रेक्टर हैं। घर से निकलते समय दो लाख रुपये नकद और जेवरात के साथ अपने पिता की पिस्टल भी वह उठा ले आई थी। इसी पिस्टल से कैफ ने फायर किया।