सऊदी अरब में बैठे शख्स को मोबाइल में मिला पत्नी का ऐसा वीडियो, तुरंत भारत लौट आया वापस, फिर...
यूपी के बुलंदशहर में रहने वाला एक युवक सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। बीते दिनों उसे पत्नी का वीडियो मिला जिसमें वह गांव के ही एक युवक के साथ थी। युवक ने जैसे ही वीडियो देखा वह अपने घर लौट आया। यहां उसने विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी ने साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के एक युवक पर उसकी पत्नी के प्रेमी ने साथियों के साथ हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि पत्नी के मायके के युवक से अवैध संबंध है। उसका वीडियो उसके पास है। पुलिस ने प्रेमी समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली देहात में गांव सुनहेरा निवासी युवक ने बताया कि उसके पास यहां रोजगार का साधन नहीं है। इसलिए वह सऊदी अरब में नौकरी करता है। इस बीच उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंध का पता उसे वीडियो देखकर चला। वह तुरंत सऊदी अरब से घर लौटा और पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंधों का विरोध किया।
सऊदी अरब से लौटा गांव
22 अप्रैल की सुबह युवक गांव गंगेरूआ से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे गाली-गलौच करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोगों को आरोपित फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Agra News: लेखपाल पत्नी के हाईफाई नखरे! घर का कामकाज छोड़ा, धमकी देने पर मामला पहुंचा थाने, पति ने रखी ये शर्त...